फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ गांगुली की बीवी छोटे पर्दे पर

Sat, 17 Aug 2013 01:00 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट के मैदान में परचम लहराने वाला रॉयल बंगाल टाइगर अब डांस के मैदान में भी अपने जलवे दिखा सकता है। इंडिया के इस पूर्व सफल कप्तान के उनकी पत्नी के साथ 'नच बलिए 6' में दिखने की संभावना प्रबल है।
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट टीम के निखार में महत्वपूर्ण योगदान निभाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली अब नृत्य के मैदान में जौहर दिखा सकते हैं। स्टार प्लस के लोकप्रिय रिएलिटी शो 'नच बलिए 6' में भाग लेने के लिए उनको एप्रोच किया गया है।

सौरव अपनी पत्नी डोना गांगुली के साथ बतौर प्रतियोगी शो का हिस्सा बन सकते हैं। सूत्रों के अनुसार सौरव और डोन को शो का हिस्सा बनाने के निर्माता पूरे प्रयास कर रहे हैं। इस प्रस्ताव पर सौरव और डोना भी दिलचस्पी ले रहे हैं। ऐसे में बात पक्की हो गई तो सौरव के चाहने वालों के लिए यह एक शानदार सरप्राइज होगा।
विज्ञापन


वैसे डोना एक जानी मानी ओडसी नृत्यांगना हैं, लेकिन सौरव के डांसिंग स्टेप अभी तक कहीं देखने को नहीं मिले हैं। यह जोड़ी शो का हिस्सा बनती है तो कम से कम लोकप्रियता के आधार पर तो शो में लंबे समय तक बनी रह सकती है।

बाकी रॉयल बंगाल टाइगर के नाम से मशहूर सौरव डोना के साथ कितनी कदमताल मिला सकते हैं सब इस पर निर्भर रहेगा। बहरहाल दर्शकों के लिए तो यह खबर ही उत्सुकता भरी है कि सौरभ 'नच बलिए 6' में आ सकते हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें