फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गोपी बहू' का हुआ ऑपरेशन, जल्द ऑफ एयर होगा शो

Tue, 27 Jun 2017 06:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
देवोलीना भट्टाचार्य
विज्ञापन
टीवी की 'गोपी बहू' यानी देवोलीना भट्टाचार्य को पिछले कुछ दिनों से पीठ में दर्द की शिकायत थी और जब ये दर्द असहनीय हो गया तो तुंरत उन्होंने डॉक्टर को दिखाया। यहां डॉक्टर ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी। इसके बाद उनकी बैकबोन का ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन


दोवोलीना को नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनका ऑपरेशन करीब 2 घंटे चला। अब उन्हें स्पेशल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

एंटरटेंमेंट पोर्टल स्पॉटब्वॉय के अनुसार, शो की प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा ने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि अभी वो मीटिंग में हैं इसलिए कुछ इसलिए उनके असिस्टेंट से बात की जाए। लेकिन सूत्र के मुताबिक, देवोलीना की बैकबोन की सर्जरी की गई है और वो काफी बेहतर महसूस कर रही हैं।

बताया जा रहा है कि कम से कम एक हफ्ते तक वो हॉस्पिटल में भर्ती रहेंगी। इस वजह से हो सकता है कि वो कुछ एपिसोड्स में नजर ना आएं।

वहीं ये भी खबरें सामने आ रही हैं कि 'साथ निभाना साथिया' जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है। इसकी जगह 'तू सूरज मैं सांझ पिया जी' आएगा जो फिलहाल दिन में टेलीकास्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें