फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमला: शहीद जवान के घर श्रद्धांजलि देने पहुंची ये न्यूलीवेड एक्ट्रेस, इसी महीने हुई है शादी

Thu, 21 Feb 2019 05:03 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लवी सासन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पुलवामा हमले में 40 भारतीय सैनिकों के शहीद होने से पूरा देश आहत हैं। इस हमले के बाद जहां एक तरफ लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ शहीद जवानों के परिवारों को सांत्वना भी दे रहे हैं। बॉलीवुड के कई स्टार्स शहीदों के परिवारों की मदद के लिए आगे आए हैं। इसके बाद अब टेलीविजन के सितारों ने भी इस मदद के लिए अपना कदम बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

लवी सासन - फोटो : सोशल मीडिया
सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में परिधि के रोल में दिखी एक्ट्रेस लवी सासन की कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी। मालदीव से हनीमून मनाकर लौटीं लवी ने पुलवामा हमले में शहीद CRPF जवान के परिवार से मुलाकात कर उनकी आर्थिक मदद की।

लवी सासन - फोटो : सोशल मीडिया
लवी ने 'साथ निभाना साथिया' में परिधि के का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। हाल ही में लवी ने बेंगलुरु के पास स्थित गांव हुडीगेर (Hudigere) में CRPF जवान एच गुरू को घर जाकर श्रद्धांजलि और उनके परिवारवालों को सांत्वना दी।

लवी सासन - फोटो : सोशल मीडिया
शहीद के परिवार से मुलाकात की तस्वीरें लवी ने ट्विटर पर शेयर की हैं। फोटो में वो शहीद के परिजनों को संभालती हुई नजर आ रही हैं।

लवी सासन - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर लवी ने लिखा, 'बहादुर शहीद CRPF जवान एच गुरू के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी, गुरू के परिवार को आर्थिक मदद दी, मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि शहीद के परिवार को हिम्मत दे ताकि वे इस दुख को सह पाए।'



 
विज्ञापन

लवी सासन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, लवी सासन ने बीते दिनों अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कौशिक कृष्णामूर्ति से सिख रीति रिवाज से शादी की। एक्ट्रेस की शादी अमृतसर के गुरुद्वारा में हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें