फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ये है चाहतें' में सिंगल मदर का किरदार निभाएंगी सरगुन, कहा- 'नीना गुप्ता से मिली प्रेरणा'

Mon, 16 Dec 2019 10:37 AM IST
Avinash Pal मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
नीना गुप्ता और सरगुर कौर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री सरगुन कौर ने अपने आगामी शो के लिए मां बनने की प्रेरणा हिंदी सिनेमा की अनुभवी अदाकार नीना गुप्ता से ली है। वह नीना गुप्ता की जिंदगी को सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत मानती हैं। सरगुन ने बताया, 'नीना गुप्ता मेरी पसंदीदा अभिनेत्रिओं में से हमेशा सबसे ऊपर रही हैं। शायद ही उनकी कोई ऐसी फिल्म होगी जो मैं देखने नहीं गई हूं। जब मुझे इस शो में अपने किरदार के बारे में पता चला कि मैं एक सिंगल मदर का किरदार  निभा रही हूं, तो इस किरदार की प्रेरणा लेने के लिए मुझे उन्हीं का नाम सबसे पहले सुझा।'

विज्ञापन


आगे वह कहती हैं, 'नीना जी का जीवन सभी के लिए एक प्रेरणा रहा है। उन्होंने जो समर्पण अपने काम और व्यक्तिगत जीवन में दिखाया है, वह एक सम्पूर्ण महिला का बड़ा उदाहरण है। जिसे हर एक व्यक्ति निभाना चाहेगा। उनके जीवन की कहानी से मुझे कुछ पलों को पर्दे पर उतारने और, किरदार और खुद के बीच सामंजस्य बैठाने में बहुत मदद मिली है। एक अभिनेत्री के रूप में तैयार होने के लिए मुझे उनसे बहुत मदद मिली है।'

सरगुन कौर टीवी पर आने वाले नए धारावाहिक 'ये है चाहतें' में प्रिशा के रूप में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस शो में वह एक स्वतंत्र, मजबूत और सिंगल मदर का किरदार निभा रही हैं। यह शो एक बेहद रोचक प्रेम कहानी के सफर पर आधारित है। इसमें दो लोग एक-दूसरे के लिए नहीं बल्कि किसी तीसरे के लिए नजदीक आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें