अविनाश-रजत ने सारा को भूत बनने में मदद की
सबसे पहले सारा खान ने भूत का गेटअप लिया। उन्होंने अपने बाल बुरी तरह से बिखरा दिए। इसके बाद अविनाश ने उनके चेहरे पर आटा लगाया और रजत ने रेड कलर से खून के दाग चेहरे पर बनाए। इसके बाद सारा एडिन के बेड के पास जाकर बैठ गई। एडिन उस समय सो रही थी। अचानक एक दूसरे प्रतियोगी ने उनकी रजाई को हटा दिया। इससे एडिन जाग गई और उनकी नजर सारा पर पड़ी जो कि भूत बनी हुई थी। अपने सामने भूत बनीं सारा को देखकर एडिन डर गई। वह जोर जोर से चिल्लाने लगी।
बाकी प्रतियोगी भी इस खेल में शामिल हुए
बाकी प्रतियोगी भी सारा के साथ इस खेल में शामिल थे तो वह जगह जगह से छिपकर यह सारा स्थिति देख रहे थे और खूब हंस रहे थे। सिर्फ चाहत पांडे ही एडिन के पास बैठी थी। वह एडिन को सपोर्ट करती हुई नजर आई।
आए दिन होने वाला झगड़ों से हटकर होगा एपिसोड
हर दिन 'बिग बॉस 18' में किसी का किसी से झगड़ा होता रहता है। ऐसे में यह एपिसाडे दर्शकों को गुदगुदाने का काम करेगा। अपनी पसंदीदा प्रतियोगियों को यूं एडिन पर प्रैंक करते हुए देखना दर्शकों के लिए नया अनुभव साबित होगा। हाल ही में इस शो से एलिस कौशिश बाहर हो गई हैं।