सार
Show The 50 Contestant Sapna Choudhary, Adnaan Shaikh : हाल ही में शो ‘द 50’ रियलिटी शो शुरू हुआ। शुरुआती एपिसोड में दो प्रतियोगी सपना चौधरी और अदनान शेख के बीच झगड़ा हो गया। जानिए, क्या रही इस झगड़े की वजह?
बिग बॉस के बाद एक रियलिटी शो ‘द 50’ ने भी दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। हाल ही में शुरू हुए इस शो में प्रतियाेगियों के बीच झगड़े शुरू हो चुके हैं। हाल ही में ‘द 50’ शो में डांसर सपना चौधरी और इंफ्लुएंसर अदनान शेख के बीच जमकर झगड़ा हुआ? इस झगड़े में अदनान ने सपना चौधरी को लेकर बदजुबानी की। इस पर वह भड़क गई और मारने-पीटने की धमकी अदनान को दे डाली।
क्यों हुआ सपना और अदनान के बीच झगड़ा?
‘द 50’ शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें एक टास्क के दौरान प्रतियोगियों को 40 कार्ड खोजने थे। इससे प्रतियोगी गेम में सुरक्षित हो सकते थे। लेकिन अदनान कार्ड दूसरे लोगों को बांट रहा था। ऐसे में सपना ने उसे टोका। इस बात पर वह गुस्सा हाेकर बोला, ‘औरत हो औरत की तरह रहो।’ यह बात सपना को चुभ गई। वह आग-बबूला हो गईं।
सपना ने अदनान को पीटने की धमकी दी
गुस्से में सपना चौधरी ने अदनान को पीटने की बात कही। वह कहती हैं, ‘पहले चीटिंग करता है, फिर मर्दानगी दिखा रहा है। बाहर मिलेगा तो ऐसा मारूंगी। भाड़ में गया शो।’ सपना चौधरी टास्क को बीच में ही छोड़ते हुए दिखाई देती हैं। इस झगड़े के बीच में कुछ प्रतियोगी सपना और अदनान को रोकते हुए भी नजर आते हैं।
क्या है शो ‘द 50’ का कॉन्सेप्ट?
यह एक अलग तरह का गेम शो होगा। इसमें लगभग 50 प्रतियोगी शामिल हैं। शो में एक्टर, इंफ्लुएंसर, स्पोर्ट्स पर्सन जैसी कई लोग शामिल हैं। ‘द 50’ में युविका चौधरी, प्रिस नरुला, रजत दलाल, करण पटेल जैसे एक्टर्स भी नजर आ रहे हैं। यह शो जीयो हॉटस्टार पर और कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होता है।