स्टार प्लस पर प्रसारित धारावाहिक 'सरस्वतीचंद्र' के बंद होने की नौबत आ सकती है।
टेलीचक्कर (Tellychakkar) डॉट कॉम में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक, संजय लीला भंसाली और स्टार प्लस की क्रिएटिव टीम के बीच मतभेद हो रहे हैं।
ये मतभेद प्रोडक्शन हाऊस और ब्रॉडकास्टर के बीच आ रही हैं। यानी संजय लीला भंसाली और स्टार प्लस के बीच में शो की रचनात्मकता को लेकर काफी मतभेद हो रहे हैं।
इस वेबसाइट के सूत्रों के मुताबिक, 'सरस्वतीचंद्र' की रेटिंग ठीक-ठाक है लेकिन चैनल चाहता है कि रेटिंग बढ़े और कुछ खास कमाल दिखाए।
ऐसे में चैनल चाहता है कि 'सरस्वतीचंद्र' की स्टोरी लाइन में कुछ बदलाव किए जाएं जबकि संजल लीला भंसाली इसके लिए तैयार नहीं है।
इस मुद्दे पर दोनों की मीटिंग भी हुई लेकिन भंसाली ने इस बात को सिरे से नकार दिया और चैनल की सलाह मानने से भी मना कर दिया।
संजय लीला भंसाली के मुताबिक, इस तरह से चैनल के साथ काम करना बहुत मुश्किल है।
इतना ही नहीं इन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर चैनल की डिमांड ऐसे ही बढ़ती रही तो जल्द ही वो इस शो को खत्म कर देंगे।
खबर ये भी है कि इन सबके बाद चैनल ने संजय लीला से बात करने की खूब कोशिश की। अगर सबकुछ ठीक नहीं रहा तो संभव है कि भंसाली इस धारावाहिक को जल्द ही खत्म कर देंगे।
अब देखना होगा कि भंसाली और चैनल की जंग में कौन जीतता है? क्या वाकई 'सरस्वतीचंद्र' बंद हो जाएगा या फिर चैनल भंसाली को अपने हिसाब से शो को आगे बढ़ाने देगा।