फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sana Makbul: टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल को हुई गंभीर स्वास्थ्य समस्या, भारती सिंह संग साझा की अपनी तकलीफ

Mon, 10 Mar 2025 05:22 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कई टीवी, फिल्म सेलिब्रिटीज अपनी हेल्थ प्रॉब्लम के बारे में पब्लिकली बात कर चुके हैं। इस लिस्ट में अब टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल का नाम भी शामिल हो चुका है। हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें एक ऑटोइम्यून डिजीज है। वह लंबे समय से इस समस्या से जूझ रही हैं।

विज्ञापन
सना मकबूल - फोटो : इंस्टाग्राम @divasana
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 3 ओटीटी की विनर रहीं सना मकबूल कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। साथ ही वह म्यूजिक वीडियोज का भी हिस्सा बनती रही हैं। हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह के पॉडकास्ट में सना मकबूल शामिल हुई। इस पॉडकास्ट में अपने करियर और जिंदगी के बारे में सना ने बात की। इस दौरान सना ने अपनी हेल्थ प्रॉब्लम का भी जिक्र किया।  

विज्ञापन


पांच साल पहले हुई दिक्कत शुरू 
सना मकबूल ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को पॉडकास्ट में बताया कि वह लीवर डिजीज से जूझ रही हैं। यह दिक्कत आम लीवर प्रॉब्लम से अलग है। वह बताती हैं, ‘साल 2020 में मुझे अपनी बीमारी का पता चला। इसके कोई लक्षण भी नहीं दिखे लेकिन मेरे बॉडी सेल्स, बॉडी ऑर्गेन को अटैक करने लगे। मेरे साथ यह दिक्कत लीवर को लेकर है। मैंने तब से लेकर अब तक अपने खानपान में बहुत बदलाव किया है, में विगन बन चुकी हूं।

ये खबर भी पढ़ें: Sana Makbul: बिग बॉस ओटीटी 3 विजेता सना मकबूल ने खरीदी शानदार कार, बोलीं- यह नई शुरुआत है

सामंथा रूथ को भी इसी तरह की समस्या 
सना मकबूल ने यह भी बताया कि इस तरह की दिक्कत अकेले उनको नहीं है। एक्ट्रेस सामंथा रूथ को ऐसी ही दिक्कत है। उन्हें भी एक तरह की ऑटो इम्यून डिजीज है। इस बारे में वह सामंथा भी अपने फैंस को बता चुकी हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: नैजी से अब क्यों नहीं मिलती सना? सवाल पर अभिनेत्री बोलीं- शायद आपको पता नहीं...

सना मकबूल की दर्शकों को सलाह 

विज्ञापन

सना मकबूल, भारती सिंह को उनके पॉडकास्ट में बताती हैं कि पता नहीं कि उनकी हेल्थ प्रॉब्लम ठीक होगी या नहीं। लेकिन वह दर्शकों को जरूर सलाह देती हैं कि किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम के लिए सोशल मीडिया पर दिखाई गई बातें ना मानें। सना कहती हैं, ‘साेशल मीडिया आपके दिमाग से खेलता है, इस वजह से मैंने कई खराब दिन देखे और महसूस किए हैं।’


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें