हुमा बोलीं- जहर उगलते रहते हो
हुमा के समय रैना के इस बयान के बाद समय ने कहा, ‘लेकिन कम से कम लोग मुझे देखते तो हैं' इस पर हुमा ने कहा कि आजकल 'हेट-वॉचिंग' (नफरत के कारण देखना) का भी चलन है, जिससे व्यूज बढ़ जाते हैं। इसलिए शायद यह शो टॉप पर है। इस बात पर समय हंस पड़े और बोले कि यही बात 'टॉक्सिक' पर भी लागू होती है, साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि फिल्म के ट्रेलर में ही कई इंटीमेट सीन थे। हुमा हंसीं और बोलीं कि जब समय मेहमानों को शो में बुलाते हैं तो बहुत तमीज से बात करते हैं, लेकिन शो के दौरान हमेशा 'जहर' उगलते रहते हैं।'
'टॉक्सिक' फिल्म के सितारे
- फोटो : इंस्टाग्राम@varindertchawla
‘टॉक्सिक’ के बारे में
फिल्म ‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया था। फिल्म में हुमा कुरैशी के अलावा यश, नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया अहम किरदारों में थीं। फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को अक्रामक सीन्स की वजह से सीबीएफसी ने फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया था।