फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कहीं एक और एफआईआर ना हो जाए ..’, फैंस को क्याें सताई कपिल शर्मा शो की चिंता? बोले- ‘आपकी बहुत याद आएगी’

Thu, 30 Apr 2026 03:49 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Fans Reaction On Kapil Sharma Show Upcoming Episode : जल्द ही कपिल शर्मा के काॅमेडी शो में समय रैना के अलावा रणवीर अल्लाहबादिया भी नजर आएंगे। यह दोनों एक खास एपिसोड के लिए साथ आए हैं। इन्हें साथ देखकर फैंस को कपिल शर्मा के शो के बंद होने का डर सताने लगा है। जानिए, फैंस ऐसा क्यों सोच रहे हैं?
विज्ञापन
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में जल्द ही एक स्पेशल एपिसोड वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर टेलीकास्ट होगा। इस एपिसोड में स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के अलावा यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया भी नजर आएंगे। शो से जुड़े एक प्रोमाे वीडियो में दोनों साथ नजर आ रहे हैं। इन्हें साथ देखकर कपिल शर्मा के फैंस चौंक गए हैं। प्रोमो वीडियो देखकर फैंस, सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं।

विज्ञापन

फैंस ने कपिल शर्मा को चेताया 
जब कपिल शर्मा के फैंस ने समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया को साथ देखा तो उनका सिर चकरा गया। पिछली बार जब दोनों साथ आए तो बड़ी कंट्रोवर्सी हो गई थी। ऐसे में फैंस ने कपिल शर्मा को अलर्ट करते हुए कमेंट किया, ‘कपिल के शो का लास्ट सीजन।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘याद तेरी आइएगी, मुझको बड़ा सताएगी।’ इसी तरह एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कपिल शर्मा इंडिया आपको मिस करेगा।’
कई और यूजर्स ने भी कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘मतलब सीजन 4 का एंड आ गया है।।’ वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाले इमोजी शेयर किए हैं। 
इसके अलावा कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि कपिल शर्मा के शो की बहुत याद आएगी, किसी ने कमेंट किया कि कहीं एक और एफआईआर ना हो जाए। पूरा कमेंट सेक्शन ऐसे कमेंट्स से भरा हुआ नजर आया।  







कब आएगा ये स्पेशल एपिसोड? 

समय रैना और रणवीर अल्लाबादिया वाला एपिसोड 2 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इस एपिसोड को लेकर कपिल शर्मा उत्साहित हैं। वह कहते हैं, ‘हमारे शो को ऑडियंस से जो प्यार मिला है, उससे यही मोटिवेशन मिलता है कि उन्हें फ्रेश और एंटरटेनिंग कंटेंट दिया जाए। वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर नेटफ्लिक्स के साथ एक स्पेशल एपिसोड प्लान किया है, इसमें नेचुरल फन और फुल ऑफ लाफ्टर होगा।’
कपिल शर्मा आगे कहते हैं, ‘इस बार समय और रणवीर अल्लाहबादिया भी इस सेलिब्रेशन को और एंगेजिंग बनाएंगे। बस इतना ही चाहते हैं कि लोग हमारे साथ हंसकर इस दिन को एंज्वॉय करें।’  
विज्ञापन

समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल कंट्रोवर्सी में घिरे थे समय रैना और रणवीर अल्लाबादिया  
पिछले साल समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में अश्लील मजाक करने पर बड़ी कंट्राेवर्सी में फंस गए थे। इन दाेनों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज हुए, कोर्ट ने भी फटकार लगाई। बाद में दोनों ने अपनी बातों के लिए माफी मांगी थी। हाल ही में समय रैना ने अपना एक स्टैंडअप कॉमेडी शो किया, जिसमें पूरी कंट्रोवर्सी पर मजाकिया ढंग से अपनी बात रखी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें