फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को था कैंसर, सलमान ने बुलाकर कहा- मदद की जरूरत हो तो बताना मैं वहां रहूंगा; सुधा चंद्रन ने सुनाया किस्सा

Sat, 28 Feb 2026 02:35 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sudha Chandran On Salman Khan: अभिनेत्री सुधा चंद्रन टीवी सीरियल में काम करने लिए मशहूर हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ भी काम किया है। हाल ही में उन्होंने सलमान खान के बारे कई बातें कही हैं। 
 
विज्ञापन
सुधा चंद्रन, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर टेलीविजन एक्ट्रेस सुधा चंद्रन को 'नागिन', 'ये है मोहब्बतें', 'डोरी' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जैसे सीरियल में अपने यादगार रोल के लिए जाना जाता है। हाल ही में उन्होंने इंडस्ट्री में लगभग 40 वर्षो  के अपने अनुभव शेयर किए। उन्होंने सलमान खान के बारे में कहा कि उन्होंने उनकी बहुत मदद की।
विज्ञापन

सलमान ने की सुधा की मदद
सुधा ने सिद्धार्थ कानन के साथ बातचीत में सलमान खान को लेकर कहा 'वह आदमी कमाल का है। मुझे याद है, जब मेरी मां अस्पताल में थीं, तब मैंने उनके साथ शूटिंग की थी। उन्हें शायद यह याद न हो, लेकिन हम अपनी टीम के साथ लंच करते हुए आराम से बैठे थे। तभी सलमान का असिस्टेंट मेरे पास आया और कहा, 'सर आपसे बात करना चाहते हैं।' मैंने सलमान से पूछा, सर, क्या कुछ गड़बड़ है? तो सलमान ने जवाब दिया, 'मैंने सुना है कि आपकी मां को कैंसर है। क्या आपको कोई मदद चाहिए?'

सुधा चंद्रन - फोटो : इंस्टाग्राम@ sudhaachandran
सलमान भूल गए होंगे
सुधा ने कहा, 'मैंने पूछा, 'सर, आपको कैसे पता कि मेरी मां को कैंसर है?' इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। क्या आपको मदद चाहिए? अगर जरूरत है, तो बस कॉल करें। मैं आपके लिए वहां रहूंगा।'
सुधा ने आग कहा 'वो सलमान भाई हैं। मैं यह हमेशा याद रखूंगी। हो सकता है कि वह इसे भूल गए हों, लेकिन उनकी जिंदगी में, बहुत से लोग आए होंगे और उन्होंने बहुतों की मदद की होगी, लेकिन उस समय मेरे अंदर उनके लिए इज्जत जगी।'

धनुष स्टारर 'कारा' को मिली रिलीज डेट, अगले महीने की इस तारीख को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

विज्ञापन

ट्रोल हुईं थीं सुधा
हाल ही में, सुधा चंद्रन को उनके भक्ति डांस के लिए ट्रोल किया गया, जिसमें वह माता की चौकी के दौरान ध्यान में चली गई थीं। उन्होंने कमेंट्स का जवाब देते हुए कहा कि वह यहां अपने आध्यात्मिक अनुभव को सही ठहराने के लिए नहीं हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें