फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा फैसलाः बिग बॉस से हट रहे हैं सलमान खान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिग बॉस इस बार पहले तय किए गए समय से खत्म नहीं होगा। हाल के दिनों सुधरी टीआरपी के बाद इसे एक महीने और चलाने का फैसला लिया गया। परंतु मेजबान सलमान खान ने शो को और तारीखें न देने का फैसला किया है।
विज्ञापन


सलमान खान बिग बॉस छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं और उनकी जगह पर फराह खान आएंगी। ...और यह सब इसी सीजन में होने जा रहा है। खबर है कि बिग बॉस के निर्माताओं ने चैनल से इस शो को एक महीने के लिए बढ़ाने का आग्रह किया था, जो मंजूर हो गया है।

इस तरह चार जनवरी, 2015 को अब यह शो खत्म नहीं होगा बल्कि एक और महीने तक चलेगा। लेकिन सूत्रों का कहना है कि शो की मेजबानी इस बढ़े हुए महीने में सलमान खान नहीं करेंगे। उनकी जगह पर कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान आ रही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

चार जनवरी से शो में नहीं आएंगे

सूत्रों की मानें तो चार जनवरी से सलमान शो में नजर नहीं आएंगे। निर्माताओं ने उन्हें मानाने की काफी कोशिश की, परंतु वह नहीं माने हैं। एक तो वह शो की कई बातों से नाराज बताए जा रहे थे, दूसरे उन्होंने तारीखों की समस्या भी निर्माताओं के सामने रख दी।

बताया जाता है कि सलमान को जनवरी में राजस्थान में अपनी फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग करनी है, जिसे वह टाल नहीं सकते। वैसे उनका बिग बॉस से अनुबंध चार जनवरी को खत्म हो रहा है। ऐसे में फराह खान देश के इस सबसे विवादास्पद रियलिटी शो की कमान संभालेंगी।

शो से जुड़े सूत्रों की मानें तो निर्माताओं ने शो को एक महीना आगे बढ़ाने के लिए इसके प्रतियोगियों से बात कर ली है। पिछले दिनों सब ने एक कमरे में बैठक की और शो को आगे बढ़ाने की योजना बनाई। घर के अंदर बचे हुए प्रतियोगियों ने इसके लिए अपनी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

ठीक हो गई है शो की टीआरपी

ऐसा क्या हुआ कि शो को एक महीने और बढ़ाया गया है? जबकि इसकी टीआरपी पिछले सीजन के मुकाबले कम बताई जा रही थी। जानकारों का कहना है कि निर्माता किसी भी कीमत पर इसे कम टीआरपी पर खत्म नहीं करना चाहते हैं।

पिछले दिनों बिग बॉस के घर में कई झगड़े और मॉडल डिआंड्रा के गर्भवती होने जैसी बातों ने शो को लड़खड़ाने से बचाया है। निर्माता शो में अब और ड्रामा बढ़ा कर उसे ऊंची टीआरपी पर खत्म करना चाहते हैं।

खबरों के मुताबिक सलमान जब शो में चार जनवरी से आने को तैयार नहीं हुए तो निर्माताओं ने पहले करन जौहर और फिर अनिल कपूर से बातचीत की। दोनों को छोटे पर्दे पर काम करने का न केवल अनुभव है, बल्कि अपने अपने कार्यक्रमों में वे हिट भी रहे हैं।

परंतु दोनों ने ही इस शो को होस्ट करने से इंकार कर दिया। आखिर में फराह खान के पास जब निर्माता पहुंचे तो उन्हें राहत मिली क्योंकि खुद फराह इस शो की फैन हैं। उन्होंने तुरंत शो की मेजबानी को स्वीकार कर लिया क्योंकि हैप्पी न्यू ईयर के बाद इन दिनों वे खाली भी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें