फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rucha Hasabnis: दूसरी बार मां बनीं साथ निभाना साथिया फेम रुचा हसब्निस, पोस्ट साझा कर जताई बेटे के जन्म की खुशी

Tue, 08 Nov 2022 11:17 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साथ निभाना साथिया फेम रुचा हसब्निस से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर यह गुड न्यूज दी है। इससे पहले अभिनेत्री एक बेटी की मां है, जिसका जन्म 2019 में हुआ था।
विज्ञापन
रुचा हसब्निस - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीविजन के मशहूर सीरियल साथ निभाना साथिया फेम रुचा हसब्निस के घर दूसरी बार किलकारी गूंजी है। 34 साल की उम्र में अभिनेत्री ने बेटे को जन्म दिया है और इसकी खुशी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर जताई है। रुचा की इस गुड न्यूज के बाद से ही फैंस और मनोरंजन जगत से जुड़े सितारे उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दें कि बीते दिनों रुचा हसब्निस रसोड़े में कौन था डायलॉग की वजह सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रही थीं।
विज्ञापन

रुचा हसब्निस से अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर अपने बेटे के जन्म की गुड न्यूज सभी को दी है। इसमें उनके बेबी बॉय के पैरों की झलक देखने को मिल रही है और उन्होंने हाथ में एक बोर्ड लिया हुआ है जिस पर लिखा है कि तुम जादू हो। इसके साथ ही अभिनेत्री ने इसे कैप्शन दिया, 'रुही का साइड किक, और ये है बेबी बॉस।'

Pathaan: जॉन के किरदार को लेकर 'पठान' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का बड़ा बयान, बोले- अभिनेता ही थे पहली पसंद
विज्ञापन

 
साथ निभाना साथिया में नजर आई अभिनेत्री भाविनी पुरोहित ने रुचा को मां बनने पर बधाई दी है। वहीं, फैंस अभिनेत्री को बधाई देने के साथ ही बेटे का चेहरा दिखाने की भी अपील कर रहे हैं। ज्ञात हो कि अभिनेत्री ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बताया था कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। वहीं, इससे पहले अभिनेत्री एक बेटी की मां है, जिसका जन्म 2019 में हुआ था। 
विज्ञापन

Alia-Ranbir: बेटी को देख नहीं थमे रणबीर के आंसू, नीतू कपूर भी हुईं इमोशनल, ऐसा था आलिया का रिएक्शन

बता दें कि रुचा हसब्निस ने 'साथ निभाना साथिया' से काफी लोकप्रियता हासिल की थी। इसमें उन्होंने ग्रे कैरेक्टर प्ले किया था, जिसे लोगों ने भी काफी पसंद किया था। वहीं, 2015 में रुचा ने बिजनेसमैन राहुल जगदले से शादी कर ली और शोबिज से दूर हो गईं। वहीं, अब अभिनेत्री सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।
Bigg Boss 16: सुंबुल और शालीन में टीना की वजह से हुई जबरदस्त लड़ाई, रोते हुए एक्ट्रेस बोलीं- अब दोस्ती खत्म

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें