सीरियल ‘अनुपमा’ में पिछले कुछ हफ्तों से काफी ट्विस्ट आ रहे हैं। पहले अनुपमा और बेटी राही एक-दूसरे से डांस कॉम्पिटिशन करते हैं। जिसमें अनुपमा और उसकी टीम की जीत होती है। राही पहले ही कुछ वजहों से अनुमपा से नाराज थी लेकिन डांस कॉम्पिटिशन हारने के कारण वह काफी दुखी हो गई। अब अनुपमा की दोस्त देविका के कारण दोनों को साथ आना पड़ रहा है। देविका की आखिर ख्वाहिशों को वह मिलकर पूरा करना चाहते हैं।
साथ वेकेशन पर जाएंगी अनुपमा और राही
‘अनुपमा’ सीरियल के हालिया रिलीज एक प्रोमो में दिखाया गया है कि अनुपमा को अपनी दोस्ती देविका की आखिरी ख्वाहिशों वाली एक डायरी मिलती है। देविका कैंसर से जूझ रही हैं, ऐसे में वह अपनी अधूरी ख्वाहिशों को पूरा करना चाहती है। डायरी पढ़ने के बाद अनुपमा फैसला करती है कि वह देविका की हर ख्वाहिश पूरी करेगी। ऐसे में वह सबसे पहले देविका और अपनी डांस टीम के साथ वेकेशन पर जाने का प्लान करती है। जब सब लोग बस में बैठे होते हैं तो राही भी इस ट्रिप में शामिल होती है।
ये खबर भी पढ़ें:
TRP Week 37: 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में हो रही कड़ी टक्कर, जानें किसने मारी बाजी
राही और अनुपमा के बीच गहरी चुप्पी
वेकेशन पर साथ होने के बावजूद भी राही और अनुपमा के बीच गहरी चुप्पी नजर आती है। राही को पुरानी बातें भी याद आती हैं, जब उसने कहा था कि अनुपमा ने उसकी जिंदगी की खुशियां छीन ली हैं। ऐसे में वह अनुपमा के पास ना बैठकर दूर चली जाती है। क्या यह वेकेशन राही और अनुपमा के रिश्ते को फिर से बेहतर करेगी। यह तो आने वाले दशहरा एपिसोड में पता चलेगा।
टीआरपी चार्ट में 37वें हफ्ते भी टॉप पर ‘अनुपमा’
गुरुवार को 37वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी हुई है। इसमें भी ‘अनुपमा’ सीरियल टॉप पर है। अपने इसी तरह के ट्विस्ट के कारण पांच साल से यह सीरियल महिला दर्शकों के बीच पॉपुलर है। अब स्मृति ईरानी का सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इसे टक्कर दे रहा है। इस हफ्ते ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ सीरियल टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा है।