भाई ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें
आज रूपाली गांगुली के 49वें जन्मदिन पर उनके भाई विजय ने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही विजय ने बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो रूपाली।'
विजय ने लिखा प्यारा नोट
रूपाली गांगुली के भाई विजय गांगुली ने इंस्टाग्राम पर कई बचपन की तस्वीरें भी शेयर की हैं। उन्होंने अपनी बहन रूपाली को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'हम सब हैं और पापा को आप पर बहुत गर्व होता कि आप इतनी अच्छी इंसान बन गई हैं। मुझे पता है यह सफर बहुत मुश्किल रहा है, लेकिन आप सिर्फ मुझे ही नहीं, बल्कि लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं।'
विजय ने बहन के लिए मांगी दुआ
रूपाली के जन्मदिन पर भाई विजय ने बहन के लिए दुआ मांगीं और लिखा, 'आपके जन्मदिन पर मेरी यही दुआ है कि आप आने वाले सैकड़ों साल तक ऐसे ही लोगों को प्रेरित करती रहें। लव यू। जन्मदिन मुबारक हो। पी.एस.: गाना है क्योंकि मैं आपको दीदी नहीं बुलाता।' विजय की इस पोस्ट पर वामिका गब्बी ने कमेंट किया और लिखा, 'सबसे प्यारा'।
यह भी पढ़ें: Ramayana: साई पल्लवी से पहले 'रामायण' में किसने निभाया सीता का किरदार, जानिए सबकुछ