फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rubina Dilaik: आकांक्षा चमोला को लेकर रुबिना दिलैक का नया खुलासा; बोलीं- उसे बच्चे नहीं चाहिए क्योंकि…

Sat, 11 Jul 2026 04:13 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rubina Dilaik Talk About Akanksha chamola: रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में आकांक्षा चमोला के दिए गए बयान और खुलासे इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने बच्चे न करने का फैसला लिया है। इस बात को लेकर एक्ट्रेस रुबिना ने भी एक बड़ी बात बोल दी है।
विज्ञापन
हिना खान और रुबिना दिलैक - फोटो : इंस्टाग्राम@rubinadilaik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुबिना दिलैक और आकांक्षा चमोला एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। इनका कई बार मिलना भी हुआ। एक बातचीत में रुबिना को आकांक्षा ने कहा था कि उसे बच्चे नहीं चाहिए क्योंकि उसके लिए उसका डॉग ही बच्चे जैसा है। यह बात सुनकर रुबिना थोड़ी चौंक गई थीं, क्योंकि वह उस वक्त गर्भवती थीं। रुबिना ने यह बातें अपने नए टॉक शो में कही हैं। इस टॉक शो में हिना खान भी नजर आ रही हैं। आकांक्षा के बारे में हुए इस खुलासे पर उन्होंने भी रिएक्शन दिया है। 

रुबिना दिलैक और हिना खान ने आकांक्षा के नजरिए पर क्या कहा? 

विज्ञापन

टॉक शो में रुबिना ने जब आकांक्षा चमोला का बच्चों को लेकर नजरिया बताया तो हिना खान ने कहा, ‘हां, कई लोग बच्चों से ज्यादा प्यार डॉग्स से करते हैं। यह तो बहुत बड़ी डिबेट है।’ इस पर हिना के पति रॉकी कहते हैं कि यह कोई बड़ी डिबेट नहीं है, इंसानी बच्चे की तुलना आप जानवर के बच्चे से नहीं कर सकते हो।’ यही बात रुबिना के पति अभिनव भी कहते हैं। 

 

विज्ञापन

क्या है रुबिना और हिना के शो का कॉन्सेप्ट? 
हाल ही में टीवी सेलेब्स से जुड़ी कुछ कंट्रोवर्सीज पर रुबिना दिलैक और हिना खान ने एक नया टॉक शाे शुरू किया। इसका नाम ‘POV’ है। इसमें रुबिना और हिना खान के पति भी शामिल होते हैं। इस शो में सबसे पहले इन चारों ने आकांक्षा चमोला को लेकर बातचीत की, क्योंकि इन दिनों वह कंट्रोवर्सी से घिरी हैं। 


हिना खान और रुबिना का करियर फ्रंट?  
हिना खान सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'कसौटी जिंदगी की 2' में नजर आई थीं। वहीं रुबिना दिलैक सीरियल 'छोटी बहू' और 'शक्ति अस्तित्व के अहसास की' में नजर आई थीं। ये दोनों एक्ट्रेसेस कई रियलिटी शो भी कर चुकी हैं।   

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें