BARC की रेटिंग के अनुसार आकड़े सार्वजनिक किए गए है जिनमें टेलीविजन के दो रियलिटी शो टॉप रैंकिंग में अपनी जहग बनाने में कामयाब हुए है। टेलीविजन रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' और 'कौन बनेगा करोड़पति' इन दिनों सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाले शो बन गए हैं।
लगातार दो हफ्तो की रेटिंग पर नजर डाली जाए तो 'खतरों के खिलाड़ी' और 'कौन बनेगा करोड़पति' के बाद 'सा रे गा मा पा' और फिर 'डांस प्लस' सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। BARC के इन आंकड़ो से ये तो साफ है कि दर्शकों को अब रियलिटी शोज ज्यादा पसंद आते हैं।
हालांकि 'कुमकुम भाग्य', 'महाकालि: अंत ही आरंभ है', 'कुंडली भाग्य' जैसे शोज ने भी टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है लेकिन बाजी तो रियलिटी शोज ने ही मारी है। 'कौन बनेगा करोड़पति' का दर्शको को काफी समय से इंतजार था ऐसे में शो की टीआरपी का बढ़ना तो लाजमी है।
पढ़ें- 'बुआ' के बाद अब 'दादी' ने खोली कपिल शर्मा शो की पोल, कह दी ये बड़ी बात
वहीं बात करें 'खतरों के खिलाड़ी' की तो इस शो से ऐसे कई नाम जुड़े जो टीवी पर खास पसंद किए जाते हैं इसलिए शो की रैंकिंग में बड़ा सुधार देखने को मिला। वहीं शो में होस्ट के रुप में सामने आए रोहित शेट्टी को भी काफी पसंद किया जा रहा है।