टीवी का विवादित शो एमटीवी रोडीज का 19वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। इस शो में हमेशा की तरह तीन गैंग लीडर नजर आएंगे, जिसमें पहली बार एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, प्रिंस नरूला और गौतम गुलाटी नजर आएंगे। शो में जब से रिया चक्रवर्ती की एंट्री हुई है, तभी से रोडीज खबरों में बना हुआ है। वहीं, हाल ही में खबरें सामने आई हैं कि रोडीज के सेट पर तीनों जज के बीच झड़प हुई है। बताया जा रहा है कि प्रिंस नरूला और एक्ट्रेस रिया के बीच बहस हो गई है, जिसके कारण दोनों में काफी मनमुटाव देखने को मिल रहा है।