फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडीज रघुराम के घर आई खुशखबरी, पत्नी नटाली की के साथ तस्वीर साझा कर फैंस के साथ मनाया जश्न

Sun, 04 Aug 2019 10:22 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Raghu Ram, Natalie De Lucio - फोटो : social media
विज्ञापन
एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीन और छोटे परदे के मशहूर टीवी शो रोडीज के होस्ट रघु राम के जीवन में नया रोमांच आने वाला है। जी हां, वह पिता बनने वाले हैं। अपनी पत्नी नताली डि लूसियो के गर्भवती होने का समाचार रघु ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी सी तस्वीर के साथ साझा किया। इस तस्वीर में रघु ने अपनी पत्नी को पीछे से बाहों में भरा हुआ है औऱ उनकी पत्नी का बेबी बंप भी इसमें नजर आ रहा है।
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर दोस्ती दिवस पर साझा की गई रघु की इस तस्वीर पर यूजर्स ने बहुत प्यारे प्यारे कमेंट किए हैं और दंपति को शिशु आगमन की ढेरो बधाइयां दी हैं। खुद को बहुत खुश होने का इजहार करते हुए रघु ने लिखा भी, अपनी लाइफ के सबसे बड़े रोमांच का सामना करने की तैयारी! इस तस्वीर में उनकी पत्नी ने दो नन्हे नन्हे जूते हाथ में ले रखे हैं। नटाली और रघु ने बीते साल दिसबंर में ही गोवा में शादी की थी। दक्षिण भारतीय रीति रिवाजों के साथ हुई इस शादी में दोनों के परिवारों और करीबी मित्रों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें