टेलीवीजिन शो को अकसर किसी ना किसी कारण से नोटिस मिलते रहते हैं।
इस बार इस फेहरिस्त में यूटीवी बिंदास चैनल का शो ‘इमोशनल अत्याचार‘ भी आ गया है।
जी हां, ‘इमोशनल अत्याचार‘ को उसमें दिखाई जा रही अश्लीलता और भद्देपन के कारण केंद्र की ओर से नोटिस मिला है।
दरअसल, दिल्ली उच्च न्यायालय ने हाल ही में केंद्र और प्रसारण उपभोक्ता शिकायत समिति (बीसीसीसी) को रियलिटी शो ‘इमोशनल अत्याचार’ में दिखाई जा रही ‘अश्लीलता’ और ‘भद्देपन’ के आरोपों पर फैसला करने को कहा।
गौरतलब है कि उच्च न्यायालय ने बीसीसीसी को ‘इमोशनल अत्याचार’ के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर ये फैसला दिया है।