फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा बाबा रामदेव का रियलिटी शो, ये एक्टर होगा पहला गेस्ट

Tue, 22 Aug 2017 01:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा और बाबा रामदेव
विज्ञापन
बाबा रामदेव जल्द ही टेलीविजन रियलिटी शो 'ओम शांति ओम' लाने वाले हैं। ये खबर तो कुछ समय पहले ही सामने आ चुकी थी कि शो में सोनाक्षी सिन्हा, कनिका कपूर और शेखर रवजियानी जज की भूमिका में नजर आने वाले हैं और बाबा रामदेव इस शो के महागुरू होंगे। 
विज्ञापन


अब बताया जा रहा है कि शो के पहले ऐपिसोड के लिए रणवीर सिंह से बात चल रही हैं। रणवीर सिंह को शो का शुभारम्भ करने के लिए और पहले ऐपिसोड को हेस्मेट करने के लिए मेकर्स उनसे बातचीत कर रहे हैं। ये शो टेलीविजन पर पहली बार दिखाया जाएगा। 

पढ़ें- बाबा रामदेव का ऐसा रियलिटी शो पहले नहीं देखा होगा, ये हीरोइन बनेगी जज

दरअसल, इस शो में कंटेस्टेंट्स से सिर्फ भजन सुने जाएंगे। भले ही इसे सिंगिंग रियलिटी शोज की अगली कड़ी कहा जा सकता है लेकिन सिर्फ भजन वाला कॉन्सेप्ट तो नया ही है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही आपको बता दें कि फिल्म 'दंगल' में आमिर खान  के भतीजे का रोल निभा चुके अपारशक्ति इस रियलिटी शो के होस्ट होंगे। लाइफ ओके पर जल्द शुरू होने वाले इस शो की ग्रैंड ओपनिंग के लिए रणवीर सिंह को स्पेशल गेस्ट के तौर पर बुलाया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें