फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MTV Roadies: रणविजय सिंह ने 18 साल बाद छोड़ा 'रोडीज', सोनू सूद ले सकते हैं जगह

Thu, 03 Feb 2022 02:44 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी होस्ट रणविजय सिंह ने 18 साल बाद रिएलिटी शो 'रोडीज' छोड़ दिया है। रणविजय ने 2003 में टीवी शो रोडीज में एक कंटेस्टेंट के रूप में शुरुआत की थी।
विज्ञापन
Rannvijay Singh - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी होस्ट रणविजय सिंह ने 18 साल बाद रिएलिटी शो 'रोडीज' छोड़ दिया है। रणविजय ने इसे 'निराशाजनक' बताते हुए कहा है कि इस सीजन में दोनों पक्षों में बात नहीं बन पाई और उनके बीच डेट्स की समस्या थी। अभिनेता सोनू सूद इस शो के नए मेंटोर-होस्ट हो सकते हैं।
विज्ञापन


2003 से थे शो का हिस्सा
रणविजय ने 2003 में टीवी शो रोडीज में एक कंटेस्टेंट के रूप में शुरुआत की थी। तब से वे शो के होस्ट के रूप में और गैंग लीडर के रूप में दिख रहे हैं। रणविजय इस वक्त रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वे इन दिनों वाइल्डलाइफ शो सफारी इंडिया में बिजी हैं। वहीं रोडीज का आगामी सीजन 14 फरवरी से प्रसारित होगा। इसकी शूटिंग दक्षिण अफ्रीका में की जाएगी। 

इसके अलावा रणविजय एमटीवी के "Splitsvilla" और "Stuntmania" जैसे शो को भी होस्ट किया है। रणविजय फिल्मों में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। वह साल 2009 में सलमान खान और अजय देवन के साथ फिल्म लंदन ड्रीम से नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ फिल्म एक्शन रिप्ले में भी दिखाई दिए थे। उन्होंने "मोड़" और "3एम" जैसी फिल्मों में भी काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें