फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रामायण' की वापसी से दूरदर्शन को मिली खुशखबरी, टीआरपी रेटिंग में बनाया ये रिकॉर्ड

Fri, 03 Apr 2020 07:58 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ramayan - फोटो : social media
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के प्रकोप को कम करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन के आदेश दिए थे, जो 15 अप्रैल तक जारी रहेगा। वहीं लॉकडाउन के बाद 80 और 90 के दशक के कुछ मशहूर कार्यक्रमों की भी दूरदर्शन पर वापसी करवा दी गई। इस लिस्ट में महाभारत, रामायण, ब्योमकेश बक्शी और सर्कस जैसे शो शामिल रहे। ऐसे में एक तरफ जहां इन टीवी शोज से दर्शकों को खुशी मिली है तो वहीं अब चैनल के लिए भी खुशखबरी सामने आई है।

विज्ञापन


दरअसल प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने एक ट्वीट के साथ इस बात की जानकारी दी है कि दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारण के साथ ही रामायण ने हिंदी जीईसी (जनरल एंटरटेनमेंट चैनल)  शो के तहत 2015 के बाद से अभी तक की सबसे अधिकतम रेटिंग पाई है। वहीं शशि शेखर ने बार्क( BARC) को अपना स्त्रोत बताया है। ऐसे में साफ है कि रामायण की वजह से दूरदर्शन ने भी एक रिकॉर्ड बना दिया है।

 


रिपोर्ट के मुताबिक पुन: प्रसारण के पहले दिन शनिवार को 34 मिलियन (तीन करोड़ चालीस लाख) लोगों ने दूरदर्शन पर रामायण देखी थी और उस दिन की रेटिंग 3.4 प्रतिशत रही थी। वहीं उसके बाद शनिवार शाम के प्रसारण को 45 मिलियन (चार करोड़ पचास लाख) लोगों ने देखा था। शनिवार शाम के प्रसारण की रेटिंग 5.2 प्रतिशत रही थी। शनिवार के प्रसारण के बाद रविवार को दूरदर्शन पर रामायण देखने वाले दर्शकों की संख्या में वृद्धि हुई थी। सुबह जहां चार करोड़ लोगों ने शो देखा तो वहीं शाम को ये संख्या पांच करोड़ 10 लाख थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे बता दें कि 12वें हफ्ते की रिपोर्ट में दूरदर्शन टॉप 10 में शामिल नहीं था। एक नजर 12वें हफ्ते की रिपोर्ट पर:

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें