राम कपूर टीवी और फिल्मों के जाने-माने एक्टर हैं, वह अपनी क्लीन इमेज के लिए जाने जाते हैं। उनके साथ आज तक कोई कंट्रोवर्सी नहीं जुड़ी है। ‘लॉकअप 2’ रियलिटी शो में उन्होंने एक ऐसी बात बोल दी है, जिससे वह फैंस की नजर से उतर गए हैं। वह चीटिंग यानी रिश्ते में धोखे को सही ठहराते हुए नजर आए। इस बात को लेकर यंग एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला उनसे बहस करने लगीं और राम कपूर के बयान को बिल्कुल गलत बताया।
राम कपूर ने कहा कि वक्त सब ठीक कर देता है
‘लॉकअप 2’ में राम कपूर दूसरे प्रतियोगियों के साथ बैठकर खाना खा रहे थे। इस दौरान रिश्तों पर चर्चा हो रही थी। अचानक राम कपूर बोले, ‘आपकी जिंदगी में अच्छा वक्त आता है, बुरा वक्त आता है। अगर गलती से किसी एक से कुछ हाे जाए और आप उनके बगैर नहीं जा सकते। बच्चों के बगैर नहीं जी सकते तो वक्त सबकुछ ठीक कर देता है। कोई भी कंडीशन ऐसी नहीं, जो डील ब्रेकर ना हो।’
इस पर आकांक्षा चमोला गुस्सा हो जाती हैं और कहती हैं, ‘सर, गलती से कुछ नहीं होता है। यह एक प्रोसेस है। ऐसा नहीं है कि हमने चाकू किसी पर रखा और गलती से मार दिया।’ लेकिन राम कपूर माने नहीं और बोले, ‘गलती से हो जाता है।’
यूजर्स भी आकांक्षा के सपोर्ट में उतरे
राम कपूर की बात सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए। सभी ने आकांक्षा को सपोर्ट किया। चीटिंग वाली बात यूजर्स की राय आकांक्षा की तरह ही थी। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि धोखे को सही ठहरना गलत है।