फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम कपूर ने दस साल तक नहीं देखी बच्चों की शक्ल, पैरेंटिंग पर बात करते हुए बोले- 'मदर इंडिया बन गई थीं गौतमी'

Sat, 21 Feb 2026 04:48 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Ram Kapoor and Gautami Kapoor on parenting: राम कपूर और गौतमी कपूर एक आदर्श कपल के रुप में जाने जाते हैं। अब इस जोड़ी ने अपने निजी जीवन से जुड़े कई भावनात्मक उतार-चढ़ाव एक बातचीत के दौरान साझा किया। 
 
विज्ञापन
राम कपूर और गौतमी कपूर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम कपूर और गौतमी कपूर की जोड़ी को दर्शक हमेशा ही प्यार देते हैं। 'घर एक मंदिर' सीरियल के सेट पर पहली बार मिले इस कपल की नजदीकियां जल्द शादी में बदल गई थीं। अब कई साल बाद एक बातचीत के दौरान गौतमी और राम ने अपने निजी जीवन के कई किस्से शेयर किए। 
विज्ञापन


बच्चे के जन्म के लिए नहीं थे तैयार
अभिनेता राम कपूर और गौतमी कपूर हाल ही में नयनदीप रक्षित के यूट्यूब चैनल पर पहुंचे थे। जहां पर उन्होनें अपने शादीशुदा जीवन के बारे में कई बातें साझा की। कपल ने उस वक्त को याद करते हुए बताया कि उनका माता-पिता बनने का पहला अनुभव कितना खास था ।  गौतमी ने बताया, 'हम बच्चे की कोई योजना नहीं बना रहे थे। बेटी सिया के पैदा होने पर में शॉक में थी। आगे राम ने कहा की यह एक स्वाभाविक बात है। किसी भी नई चीज से अपको डर लगता ही है। मगर मैं पिता बनकर काफी खुश था।'  गौतमी ने अपनी घबराहट याद करते हुए कहा, 'मैं सोच रही थी अब हमारा बच्चा होने वाला है और अब हम क्या करेगें ? उस वक्त राम ने कहा, तुम सब मुझपर छोड़ दो।'

राम कपूर और गौतमी कपूर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
 प्रेग्नेंसी के वक्त साथ राम नहीं थे
अपनी प्रेग्नेंसी के वक्त को याद करते हुए गौतमी ने कहा, 'मुझे याद है कैसे मैंने अपनी गर्भावस्था के दौरान सबकुछ अकेले संभाला। राम के करियर का टर्निंग प्वांइट था ऐसा लगा कि इस बच्चे ने हमारी किस्मत हमेशा के लिए बदल दी है।'  वहीं राम भी अपनी बेटी को अपना लकी चार्म मानते हैं। राम ने बताया कि बेटी की पैदाइश को बाद उन्हें 'कसम से' मिला अचानक से बालाजी का यह शो टॉप पर पहुंच गया। आगे अपनी पत्नी गौतमी के त्याग को याद करते हुए राम ने कहा 'मुझे याद है बहुत काम होने की वजह से मैं घर पर बहुत कम रह पाता था। मेरी गैरमौजूदगी में गौतमी बच्चों का ध्यान रखती थीं। आज जो मुकाम हासिल किया है, वह उसी की वजह से है। वह सच में मदर इंडिया है, कोई भी पुरुष सफल इसलिए सफल होता है क्योंकि उसके पास एक ऐसी सशक्त महिला होती है जिसने उसे सफल होने दिया है। वर्ना ये संभव नहीं है।'
विज्ञापन

राम कपूर और गौतमी कपूर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
दूसरे बच्चे के वक्त भी अकेली थीं गौतमी 
इसी बातचीत के दौरान गौतमी और राम कपूर ने अपने दूसरे बच्चे के समय को भी शेयर करते हुए बताया कि उनके पहले और दूसरे बच्चे में ज्यादा ऐज गैप नहीं था। इसीलिए गौतमी उस वक्त भी अकेली ही थीं। उनके लिए ये सब इतना मुश्किलों भरा था की कभी उन्हें लगता की उन्होंने दूसरा बच्चा प्लान ही क्यों किया। मगर उसके दो साल बाद उन्हें लगा की ये सबसे अच्छा निर्णय है। आगे गौतमी ने बच्चों की वजह से अपने और राम के बीच आती हुई दूरी को भी स्वीकार किया। जिसके जवाब में राम ने कहा कि वो भी काम की वजह से दस साल तक घर पर ध्यान नहीं दे सके। 

गौतमी और राम कपूर की मुलाकात 2000 में हुई थी। इस कपल ने 14 फरवरी 2003 में शादी की थी। अब इस जोड़े के दो बच्चे हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें