फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजत दलाल ने गुपचुप रचाई शादी, फोटो शेयर कर फैंस को दिया सरप्राइज, लिखा- 'जीवन के एक नए पहलू...'

Sun, 29 Mar 2026 02:39 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajat Dalal Married: 'बिग बॉस' और 'द 50' जैसे रियलिटी शो में रह चुके रजत दलाल शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी की तस्वीरें खुद रजत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं।
विज्ञापन
रजत दलाल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजत दलाल ने गुपचुप शादी कर ली है। रजत ने अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रजत को सेलेब्स और फैंस भी शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन

रजत दलाल - फोटो : इंस्टाग्राम
रजत दलाल ने शेयर की शादी की तस्वीरें
रजत दलाल ने अपनी पत्नी के साथ कई खूबसूरत फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन शादी की तस्वीरों में दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं। एक फोटो में रजत अपनी पत्नी का हाथ थामे हुए हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे की आंखों में देखते हुए नजर आ रहे हैं। एक तस्वीरें उनकी जयमाला की रस्म की लग रही है।

रजत दलाल - फोटो : इंस्टाग्राम
रजत का नोट
रजत ने अपनी इन शादी की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'जीवन के एक नए पहलू की शुरुआत।' कई सेलेब्स और फैंस रजत को शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

सेलेब्स और फैंस ने दी शादी की बधाई
रजत दलाल की ये शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फोटोज देखकर फैंस और टीवी इंडस्ट्री के दोस्त बहुत हैरान और खुश हैं। निक्की तंबोली, ऐश्वर्या शर्मा, एलिस कौशिक, शिव ठाकरे, कशिश कपूर और अरबाज पटेल समेत कई सेलिब्रिटीज़ ने रजत दलाल को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन

कौन हैं रजत दलाल?
रजत दलाल हरियाणा के फरीदाबाद के एक प्रसिद्ध फिटनेस इन्फ्लुएंसर, पावरलिफ्टर और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं। 'बिग बॉस 18' के कंटेस्टेंट के रूप में रजत मशहूर हुए। रजत अपनी धाकड़ बॉडी और फिटनेस वीडियो के लिए जाने जाते हैं। वह अपने विवादित बयानों और सोशल मीडिया पर विवादों के कारण भी चर्चा में रहते हैं।

यह भी पढ़ें: करीना कपूर ने सैफ और बच्चों के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीरें, लिखा- 'शुरुआत बर्फ से हुई और स्नैक्स के साथ...'..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें