फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई हाथापाई, एक-दूसरे से भिडे़ ये एक्टर्स; क्रिकेटर को करना पड़ा बीच-बचाव

Sat, 29 Mar 2025 01:33 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Battleground: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो दो एक्टर्स एक-दूसरे से भिड़ गए। दोनों की हाथापाई के दौरान एक क्रिकेटर और एक अभिनेत्री भी मंच पर मौजूद थी।
विज्ञापन
रजत दलाल-शिखर धवन, आसिम रियाज - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो की चर्चा शनिवार की सुबह से हो रही है। इस वीडियो में दो अभिनेता एक दूसरे से जमकर हाथापाई करते नजर आए। इस दौरान बात इतनी बढ़ गई कि एक क्रिकेटर को बीच में आकर दोनों को रोकना पड़ा। वायरल हो रहे वीडियो में एक एक्ट्रेस भी नजर आ रही है, जिसके चेहरे पर परेशानी देखी जा सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos

वीडियो हो रहा वायरल
ये वीडियो रजत दलाल और आसिम रियाज का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बात कदर आगे बढ़ गई की शिखर धवन को बीच-बचाव करना पड़ा।  इस पूरी घटना समय रुबीना दिलैक भी मंच पर मौजूद थीं। उनके चेहरे पर हैरानी साफ-तौर पर देखी जा सकती है। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस काफी ज्यादा हैरान है। 
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान का है वीडियो
यह वीडियो बैटल ग्राउंड शो के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान का बताया जा रहा है। हालांकि, यह अब तक साफ नहीं हो सका है कि दोनों के बीच सच में लड़ाई हुई है या फिर पूरा मामला स्क्रिप्टेड है। इससे पहले भी रजत दलाल का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह दिग्विजय राठी से झगड़ते नजर आए थे। हालांकि, बाद में दिग्विजय ने बताया था कि यह केवल वीडियो के लिए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें