फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा बनर्जी के यहां दूसरी बार गूंजने वाली है किलकारी, अभिनेत्री ने फैंस को दी खुशखबरी; वीडियो में दिखा खास पल

Tue, 21 Apr 2026 05:30 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Puja Banerjee: टीवी अभिनेत्री पूजा बनर्जी दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कई खास पल हैं।
विज्ञापन
पूजा बनर्जी, कुणाल वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी अभिनेत्री पूजा बनर्जी ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का एलान किया है। उन्होंने और उनके पति कुणाल वर्मा ने बताया कि वे दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने एक यूट्यूब व्लॉग और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की है।
विज्ञापन

पूजा की पोस्ट में क्या है?
मंगलवार को पूजा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के नए पड़ाव की झलक दिखाई है। इसमें उन्होंने बताया है कि वह प्रेग्नेंट हैं। वीडियो के जरिए उन्होंने प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों की मुश्किलों को दिखाया है। इसी वीडियो में एक क्लिप है, जिसमें वह शीशे के सामने अपना बेबी बंप दिखा रही हैं। अभिनेत्री ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा 'प्रेग्नेंसी की दिक्कतें और उनका हल'।

पूजा बनर्जी, शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
यूजर ने किए कमेंट
इस पोस्ट पर कई यूजर ने रिएक्ट किया है। कपल को बधाई देने वालों में एक्ट्रेस मौनी रॉय भी शामिल हैं। उन्होंने कमेंट किया, 'दिल से बधाई।' उन्होंने दो लाल दिल वाले इमोजी भी बनाए हैं। कई फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में उन्हें शुभकामनाएं दीं। एक फैन ने लिखा, 'अब तक की सबसे अच्छी खबर।' जबकि दूसरे ने लिखा, 'तुम्हारा बेटा सबसे प्यारा बड़ा भाई बनेगा।'

पूजा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
कब हुआ पहले बच्चे का जन्म?
ख्याल रहे कि पूजा और कुणाल के पहले बच्चे का जन्म अक्तूबर 2020 में हुआ था। उस दौर को याद करते हुए, इस कपल ने पेरेंटिंग को एक आशीर्वाद बताया।
विज्ञापन

विवाद में फंसा था कपल
कुछ महीने पहले, पूजा एक बड़े विवाद में फंस गई थीं। बंगाली फिल्म प्रोड्यूसर श्याम सुंदर डे ने पूजा और कुणाल पर अपहरण और पैसे की उगाही करने का आरोप लगाया था। इन आरोपों के चलते उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। हालांकि, बाद में पूजा और कुणाल ने बताया कि असल में प्रोड्यूसर ने ही उनके साथ पैसों की धोखाधड़ी की थी, जिसमें उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें