प्रियंका चोपड़ा ऐसी पहली बॉलीवुड अभिनेत्री हैं, जो किसी अमेरिकन टीवी शो के साथ तैयार हैं। जी हां प्रियंका का पहला अमेरिकल टीवी शो 'क्वांटिको' प्रसारण के लिए तैयार है। इसे अमेरिका का एबीसी टीवी ग्रुप प्रसारित कर रहा है।
पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका इस शो में मुख्य भूमिका में हैं। इसमें वो आपको एक एफबीआई रंगरूट एलेक्स पैरिश के रूप में दिखाई देंगी। इसमें पश्चिम के स्टार जेक मैकलोगलीन, डोग्रे स्कॉट और औनजानू एलिस हैं।
इसके बारे में प्रियंका ने खुद ट्वीट करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया है। उन्होंने अपनी टीम को बधाई दी है। इसे जोश साफरान ने लिखा है। इसका निर्देशन मार्क मुंडेन ने किया है।