फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइज एंड फॉल 2: शहजाद ने बताया प्रियंका चाहर को गोल्ड डिगर, एक्ट्रेस बोलीं- यह पक्का शो से पिटकर ही जाएगा

Wed, 30 Sep 2026 03:15 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

 Priyanka Chahar And Shehzad Poonawalla Fight: 'राइज एंड फॉल 2' में प्रियंका चाहर और शहजाद पूनावाला के बीच जमकर लड़ाई हुई। शहजाद ने जहां प्रियंका पर गोल्ड डिगर होने के आरोप लगाए। वहीं प्रियंका ने भी शहजाद को मुंह तोड़ जवाब दिया। जानें क्या है पूरा मामला? 

विज्ञापन
प्रियंका चाहर, शहजाद पूनावाला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में इन दिनों प्रतिभागियों के बीच जमकर विवाद चल रहा है। प्रियंका चाहर पर निजी टिप्पणी करने के बाद शहजाद और उनके बीच तीखी बहस हुई थी। 

विज्ञापन


प्रियंका और शहजाद के बीच बहस 
सिवेट के बेघर होने के बाद प्रियंका, शहजाद से दूर हो गईं। मगर जब प्रियंका अल्टीमेट रूलर की दौड़ से बाहर हुईं तो इस पर शहजाद ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘गौतम गुलाटी ने जो बयान दिया, वफादारी की कोई कीमत नहीं है। हम नहीं बोले, घर से दोस्त बोले।’ इस पर प्रियंका ने जवाब दिया कि उन्होंने मेरे लिए बोला है। आप सब तय कर लेना कि कौन वफादार है?

शहजाद पूनावाला - फोटो : यूट्यूब

प्रियंका ने शहजाद को बताया बचकाना

  • 'राइज एंड फॉल 2' में झगड़े के बाद शहजाद ने कहा कि मुझे नहीं पता कोई मेरे पीछे फुटेज खाने क्यों आ रहा है? 
  • इस पर प्रियंका ने ़कहा कि शहजाद के 50 साल के शरीर में कोई 5 साल का बच्चा घुसा हुआ है।
  • टास्क के बाद प्रियंका ने शहजाद की तरफ इशारा करते हुए राज ग्रोवर से कहा कि आपने मैनचाइल्ड के बारे में सुना है? 
  • इसके बाद शहजाद ने भी प्रियंका के बारे में राज से कहा कि क्या उन्होंने किसी गोल्ड डिगर को देखा है?
  • हालांकि, राज ने प्रियंका का समर्थन करते हुए कहा कि गोल्ड डिगर का तो मतलब भी यहां सेट नहीं बैठ रहा है।
  • राज कि इस बात पर प्रियंका ने भी अपनी सहमति दी। 

स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला - फोटो : सोशल मीडिया

स्वरा से क्या बोलीं प्रियंका? 
'राइज एंड फॉल 2' में टास्क खत्म होने के बाद प्रियंका चाहर और स्वरा भास्कर आपस में शहजाद को लेकर बातें कर रही थीं। इसी बीच प्रियंका ने स्वरा से कहा, ‘अब मुझे समझ आया कि इस बंदे ने कैसे आपकी एक रात खराब करी। आपने 8 साल कैसे निकले? मैं बता रही हूं ये यहां से भी पिट के जाएगा। इस बंदे ने कल मुझे गोल्ड डिगर बोला। 

इस पर स्वरा ने कहा, ‘उन्होंने आपको कब गोल्ड डिगर कहा?' प्रियंका ने जवाब दिया, 'मैं इसका सोना चुरा कर भागी थी ना। कल इसकी बात पूरी रात मेरे दिमाग में घूम रही थी। मेरे परिवार को पालने वाली मैं हूं और ये मुझे गोल्ड डिगर बोलता है। इसके तमाचे मार के जाउंगी। तमाचा यहां बजेगा, तालियां बाहर बजेंगी।’

विज्ञापन

राइज एंड फॉल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @mxbyprimevideo

क्या है राइज एंड फाॅल?
'राइज एंड फॉल 2' एक रियलिटी शो है जो बीते 26 सितंबर को प्राइम वीडियो और अमेजन एमएक्स प्लेयर पर शुरू हुआ है। इस सोशल-एक्सपेरिमेंट रियलिटी शो को पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। शो में कई प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इनके बीच बेसमेंट और पेंटहाउस में जाने के लिए टास्क और लड़ाईयां होती हैं।

बता दें कि हाल ही में इस शो पर लातें-घूसे चले थे, जब सिवेट तोमर ने शहजाद पूनावाला पर हाथ छोड़ दिया था। इस झगड़े के बाद सिवेट की शो से छुट्टी कर दी गई थी।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें