फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘द 50’ शो के बाद प्रिंस नरूला ने खुद को क्यों बताया विराट कोहली? रजत दलाल को भी सुनाई खरी-खोटी

Sat, 28 Mar 2026 10:05 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prince Narula Talk About The 50 Show: कई रियलिटी शो जीतने वाले एक्टर प्रिंस नरूला इस बार ‘द 50’ शो को नहीं जीत पाए। क्या इस बात का उनको अफसोस है? साथ ही क्यों वह प्रतियोगी रजत दलाल को लेकर प्रिंस नरूला ने कई बातें साझा की हैं। 

विज्ञापन
प्रिंस नरूला और रजत दलाल - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रिंस नरूला कई टीवी सीरियल कर चुके हैं, साथ ही कई रियलिटी शो भी वह अब तक जीत चुके हैं। हाल ही में खत्म हुए रियलिटी शो ‘द 50’ में जीत का ताज उनके सिर पर नहीं सजा है। इस शो को शिव ठाकरे ने जीता है। हालिया एक इंटरव्यू में प्रिंस नरूला ने खुद की तुलना विराट कोहली से कर दी। साथ ही ‘द 50’ के प्रतियोगी और इंफ्लुएंसर रजत दलाल को भी खरी-खोटी सुनाई है। 

विज्ञापन


खुद को प्रिंस ने क्यों कहा विराट कोहली? 
प्रिंस नरुला ने रियलिटी शो ‘द 50’ के बाद मीडिया इंटरव्यू में कहा, ‘आईपीएल में विराट कोहली के सामने एक नया लड़का खेलेगा तो भी उनकी पोजिशन अलग ही रहेगी। ऐसे ही कुछ प्रतियोगियों ने ‘द 50’ में आने के लिए हाथ जोड़े होंगे कि हमें बुला लो। लेकिन मुझे शो वालों से खुद बुलाया है। यही फर्क है। मेरा क्लास उनसे अलग ही रहेगा।’ 
 


प्रिंस ने रजत दलाल पर कसा तंज
रियलिटी शो ‘द 50’ में रजत दलाल भी शामिल थे। शो के बाद वह प्रिंस पर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में प्रिंस ने भी जवाब दिया है। वह कहते हैं, ‘आप बच्चों को मारकर जिंदगी में आगे आए हो। आपको इस शो की कद्र नहीं है। मैंने पहले ही कहा था कि मैं फिनाले नहीं खेलूंगा, मेरा मकसद अपनी टीम को फिनाले तक पहुंचाना था।’  
विज्ञापन

 

इन शो को प्रिंस ने जीता था
प्रिंस ने रियलिटी टीवी शो एमटीवी रोडीज 12, एमटीवी स्प्लिट्सविला 8, बिग बॉस 9 और नच बलिए 9 जैसे रियलिटी शो जीते हैं। वह 'बढ़ो बहू' और 'नागिन 3' जैसे सीरियल्स में भी दिखाई दिए थे। 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें