फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' में नजर आएगी 'बालिका वधू'

Thu, 25 Jul 2013 01:06 PM IST
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है। छोटे पर्दे की यह चहेती बालिका वधू अब एक नए अवतार में अपने फैन्स को एंटरटेन करने के लिए कमर कस चुकी है।
विज्ञापन


यूं तो प्रत्यूषा 'बालिका वधू' को बहुत पहले गुडबाय कर चुकी हैं लेकिन अब लगता है अपनी वापसी वह रोने-धोने वाले किरदारों के साथ नहीं करना चाहतीं।

तभी तो टीवी पर अपने कमबैक के लिए उन्होंने बिगबॉस जैसे धमाकेदार व विवादास्पद शो को चुना है।

जी हां बिग 'बॉस सीजन 7' के प्रतियोगियों में जो पहला नाम सामने आया है वह प्रत्यूषा का ही है।

यानि दर्शकों की चहेती आनंदी अब घर में कैद जरूर होगी पर रोने-धोने के लिए नहीं बल्कि दूसरों को नाकों चने चबाने के लिए।

पढ़ें: 'बिग बॉस 7' का फर्स्ट लुक जारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें