फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्यूषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

Wed, 06 Apr 2016 11:11 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह पर मुंबई पुलिस ने उन्हें आत्महत्या के ‌लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। चर्चित टीवी धारावाहिक 'बालिका वधू' की मुख्य किरदार 'आनंदी' की भूमिका निभा चुकी 24 वर्षीय प्रत्यूषा को बीते शुक्रवार को अंधेरी स्थित उनके घर में मृत पया गया था। इसके बाद पुलिस ने उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह से पूछताछ की थी। लेकिन इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन


एनडीटीवी की खबर के मुताबिक पुलिस ने उन पर मुकदमा दर्ज कर उनसे दोबारा पूछताछ की तैयारी कर रही है। मामले में राहुल के लिए उनके पिता ने वकील भी नियुक्त कर दिया है। राहुल के वकील नीरज गुप्ता ने बताया कि राहुल का इलाज चल रहा है। उन्हें आईसीयू से जनरल वार्ड में भेज दिया गया है। लेकिन अभी उनकी हालत पूछताछ के लायक नहीं है।

ऐसे में पुलिस लगातार प्रत्यूषा और राहुल के दोस्तों से जानकारी खंगाल रही है। जानकारी के मुताबिक प्रत्यूषा के दस दोस्तों के एक समूह ने मामले में जांच पड़ताल को आगे बढ़ाने में काफी अहम जानकारियां दी हैं। पुलिस ने कहा कि उन दस लोगों की पहचान नहीं बताने के शर्त पर उन्हें सहयोग के लिए तैयार किया गया है। उनके द्वारा बताए गए तथ्यों के आधार पर ही पुलिस ने यह मामला तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यूषा को राहुल ने सरेआम मारा था थप्पड़

उल्लेखनीय है कि बीते सोमवार को प्रत्यूषा के दोस्त काम्या पंजाबी और विकास गुप्ता ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के यह कहा था कि बीते दिनों में प्रत्यूषा और राहुल के रिश्ते ने गंदा रूप ले लिया था। उन्होंने बताया कि प्रत्यूषा को विश्वास हो गया था कि राहुल उनके साथ धोखेबाजी कर रहे हैं।

इस मामले में राहुल ने उन्हें सरेआम थप्पड़ भी मार चुके हैं। यही नहीं, राहुल की पूर्व प्रेमिका सलोनी शर्मा ने प्रत्यूषा की बेइज्जती भी की थी। अयाज खान समेत कुछ सितारों ने तो प्रत्यूषा की हत्या‌ किए जाने तक की आशंका जताई है। 

हालांकि शनिवार को हुई पूछताछ में राहुल राज सिंह मामले में खुद को निर्दोष बताया था। उनके मुताबिक वह प्रत्यूषा से शादी का मन बना रहे थे। राहुल एक प्रोडक्‍शन कंपनी चलाते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें