फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों पॉपुलर हुआ बिग ब्रदर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिग ब्रदर के प्रतिभागी जहां रहते हैं, वहां का एकदम खुला माहौल, निष्कासन, साप्ताहिक कार्य और बिग ब्रदर की तरफ से दिए जाने वाले टास्क तथा ‘डायरी’ या ‘कंफेशन रूम’ एक अलग ही माहौल तैयार करते हैं।
विज्ञापन


इन एलीमेंट्स के कारण घर के निवासियों की सोच, भावनाएं, और निराशाएं सामने आती हैं। निष्कासन के लिए अपने मनोनीत व्यक्ति का नाम बताना भी काफी ड्रामेटिक सिचुएशन पैदा करता है।

इसके अलावा ऐसी सेलिब्रिटीज़ जो आम लोगों के रोल मॉडल होते हैं, उन्हें टीवी पर खाना बनाते, कपड़े धोते, साफ सफाई करते देखना दरअसल उन लोगों को अपने खोल से बाहर निकलते देखना होता है।
विज्ञापन


उनकी निजी जिंदगी और असली व्यवहार इत्यादि के बारे में जानना दरअसल बेहद दिलचस्प कॉन्सेप्ट था और इसी के कारण यह कार्यक्रम काफी पॉपुलर हुआ।

घर के सदस्यों के लिए घर के काम-काज करना आवश्यक हैं, और शो के निर्माताओं द्वारा उनके लिए कार्य तय किये जाते हैं। इन कार्यों की रचना उनकी सामूहिक कार्य की क्षमताओं और सामुदायिक भावना के परीक्षण के लिये की जाती है।

कुछ देशों में तय कार्यों के परिणाम पर घर के सदस्यों के बजट या साप्ताहिक भत्ते निर्भर करते हैं। घर के सदस्यों के लिए एक साप्ताहिक भत्ता तय होता है, जिससे वे भोजन तथा अन्य आवश्यक वस्तुएं खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें