फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ दिलचस्प बिग ब्रदर सिरीज़

विज्ञापन
विज्ञापन
पांचवें यूके संस्करण में बिग ब्रदर के अधिकांश प्रतिभागी मानों दुष्टात्मा बन गए। हाल यह था कि बिग ब्रदर सजा तय रहे थे और प्रतिभागियों को कठिन कार्य करवाने और गुप्त चालबाजी करने को उकसा रहे थे। इस शो को ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, कनाडा, क्रोएशिया, फिनलैंड, ग्रीस, इटली, नीदरलैंड, प्रशांत, स्कैन्डिनेविया, सर्बिया, स्पेन, थाईलैंड, फिलीपींस और मेक्सिको में भी दिखाया गया था।
विज्ञापन


छठी यूके सीरीज में एक गुप्त मिशन की शुरूआत की गयी और यह कान्सेप्ट भी लोगों को काफी पसंद आया। वहीं 'बिग ब्रदर' की सातवीं यूके सीरीज में घरवालों को तोड़ने की कोशिश करते हुए हर हफ्ते, बिग ब्रदर उनकी मानसिक स्थिति की परीक्षा लेते थे।

आठवीं यूके सीरीज में घर के सभी सदस्य महिलाएं दिखीं। तीन दिन के बाद एक पुरुष सदस्य ने घर में प्रवेश किया। इस शैली का इस्तेमाल 'बिग ब्रदर' बुल्गारिया 4 में किया गया था। 'बिग ब्रदर' अफ्रीका 4 में इसी ट्विस्ट का इस्तेमाल कर महिलाओं के बदले केवल पुरुषों को रखा गया। भारत में 'बिग बॉस सीजन 5' की शुरूआत में ऐसा ही कान्सेप्ट रखा गया।
विज्ञापन


फ्रांस और कनाडा में कपल्स का उपयोग करके इस प्रारूप को विकसित किया गया है। एक ही घर में बारह विवाहित लोग तब तक रहते हैं जब तक कि विजेता जोड़ी अकेली न रह जाए। जर्मनी में शो का एक नया संस्करण शुरू हुआः 'बिग ब्रदर- दास दोर्फ' (बिग ब्रदर- द विलेज )। यह पहला संस्करण था जिसे वर्षों तक चलते रहना था।

इसके लिए एक छोटा सा आर्टीफिशियल गांव तैयार किया गया, जहां एक चर्च टॉवर, एक बाजार, तीन घर और तीन कार्य क्षेत्र भी बनाये गये। इसमें फार्म, कार गेराज, पब, फिटनेस कमरा और बाद में एक छोटा होटल भी बनाया गया। 363 दिनों के बाद फरवरी 2006 में कम रेटिंग्स की वजह से यह सत्र समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें