फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के 'लिटिल रफी' को मुंबई में देख पूनम ढिल्लों का चमका चेहरा, बोलीं- 'मेहनत से ही सच होते हैं सपने'

Wed, 26 Aug 2020 10:19 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
पूनम ढिल्लों - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स में कक्कड़ भाई-बहनों, संगीतकार साजिद खान और किंग ऑफ कॉमेडी गोविंदा के बाद अब अगले एपिसोड में अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्रियां पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों मेहमान बनकर पहुंच रही हैं। जब बी-टाउन की ये दोनों जानी-मानी सुंदरियां मौजूद होंगी, तो आने वाले एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स जजों और इन मेहमानों को आकर्षित करने के लिए कुछ लोकप्रिय सदाबहार गाने प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन


शूटिंग लोकेशन से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान माधव और तनिष्का ने ‘मेरी किस्मत में तू नहीं शायद’ गाने पर एक बेहतरीन एक्ट प्रस्तुत किया, जिसे देखकर पूनम ढिल्लों हैरान रह गईं। वो इस परफॉर्मेंस से इतनी इम्प्रेस हुईं कि उन्होंने सभी बच्चों को, खासतौर से माधव को विशेष कॉम्प्लीमेंट दिए। पूनम ढिल्लों ने बताया कि माधव को सुनकर ऐसा लगा जैसे वो रफी जी को सुन रही हैं। हालांकि वो माधव को एक और वजह से पहचान गईं क्योंकि इससे पहले उन्होंने उसे चंडीगढ़ में हुए रफी नाइट्स नाम के एक समारोह में गाते हुए सुना था। पूनम उस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थीं।

विज्ञापन

सारेगामापा लिटिल चैंप्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पूनम ढिल्लों ने बताया, “इस परफॉर्मेंस को देखने के बाद मेरे पास कहने के लिए कोई शब्द ही नहीं बचे। ये सारे बच्चे वाकई बहुत टैलेंटेड हैं। जब माधव परफॉर्म कर रहे थे तो मैं पूरी तरह उसमें खो गई थी। मुझे बिल्कुल ऐसा लग रहा था जैसे मैं मंच पर रफी जी को सुन रही थी। लेकिन मैं इस टैलेंटेड बच्चे को पहले से पहचानती हूं। शुरुआत में मुझे याद नहीं आया, लेकिन अब मुझे याद आ रहा है कि एक बार जब मैं चंडीगढ़ में रफी नाइट नाम के एक समारोह में मेहमान बनकर पहुंची थी तब इस होनहार बच्चे ने उस नाइट में परफॉर्म किया था। मुझे यह देखकर बेहद खुशी हुई कि इतना टैलेंटेड बच्चा अपनी लगन और सपनों को फॉलो कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें