फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पहरेदार पिया की' पर बढ़ा विवाद, बचाव में उतरे मेकर्स

Mon, 14 Aug 2017 12:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
पहरेदार पिया की सीरियल
विज्ञापन
सोनी चैनल के शो 'पहरेदार पिया की' पर विवाद इतना आगे बढ़ गया है कि इसके मेकर्स को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई देनी पड़ रही है। शो के मेकर्स ने हाल ही में मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि लोग शो को बिना देखे ही जज कर रहे हैं।
विज्ञापन


मेकर्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शो की पूरी कहानी बताते हुए कहा कि ये एक राजपूत लड़की के बारे में है जो एक मरते हुए पिता के वचन की रक्षा करती है। वो सिर्फ उस वचन को निभाने के लिए 9 साल के बच्चे से शादी करती है और उसके बाद भी उसकी पत्नी नहीं, बल्कि पहरेदार बनती है। सीरियल में हाल ही में दिखाए गए सुहागरात सीन को लेकर मेकर्स ने कहा कि इसे उस तरह से नहीं दिखाया गया है।

पढ़ें: 'पहरेदार पिया की' शो को बैन करने की मांग करने वाले जरा सुन लें 'ठकरानी सा' का जवाब

'पहरेदार पिया की' सीरियल शो को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। 9 साल और 18 साल की एक लड़की के बीच विवाह को दिखाते इस सीरियल की शुरू से ही आलोचना हो रही है। मानसी जैन नाम की एक लड़की ने change.org वेबसाइट पर शो को बैन करने के लिए याचिका दायर की थी जिसे अब सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


स्मृति ईरानी को भेजी गई याचिका में कहा गया है, 'पहरेदार पिया की सीरियल में एक 10 साल के लड़को को अपने से दोगुनी उम्र की लड़की का पीछा करते और उसकी मांग में सिंदूर भरते हुए दिखाया जा रहा है। ये सीरियल रात 8:30 बजे सोनी टीवी पर आता है जो कि फैमिली टाइम होता है। इस सीरियल से दर्शकों की मानसिकता प्रभावित होगी। हम सभी इस सीरियल पर बैन चाहते हैं। हम नहीं चाहते कि हमारे बच्चे ये सीरियल देखकर प्रभावित हों। सीरियल बैन करने के लिए इस याचिका पर साइन करें।'

पढ़ें: '9 साल के बच्चे ने 18 साल की लड़की को किया प्रपोज', टीवी शो पर मच रहा बवाल

स्मृति ईरानी ने भी ये गुहार सुनते हुए मामले को ब्रॉडकास्टिंग कंटेंट कम्प्लेंट्स (बीसीसीसी) के पास आगे बढ़ा दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बीसीसीसी से शो के खिलाफ तुरंत एक्शन लेने को कहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें