फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawandeep Rajan: आठ घंटे की तीन मेजर सर्जरी के बाद ICU में हैं पवनदीप, परिवार ने की गुजारिश- कीजिए प्रार्थना

Fri, 09 May 2025 09:04 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Idol 12 Winner Pawandeep Rajan Health Update: 'इंडियन आइडल 12' के विजेता पवनदीप राजन की टीम ने आज उनकी हेल्ड अपडेट सोशल मीडिया स्टोरी के जरिए शेयर की। उन्होंने बताया कि सिंगर की आठ घंटे तक तीन और सर्जरी चली और वह अभी भी ICU में हैं। इसलिए प्रार्थना कीजिए। 
विज्ञापन
पवनदीप राजन - फोटो : इंस्टाग्राम@pawandeeprajan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'इंडियन आइडल 12' के विजेता पवनदीप राजन के स्वास्थ्य से जुड़ी ताजा जानकारी में उनके परिवार ने आज सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि सिंगर की तीन और सर्जरी हुई हैं और वह अभी भी आईसीयू में हैं। हेल्थ अपडेट शेयर के अलावा उन्होंने सिंगर की सेहत के लिए लोगों से प्रार्थना करने की अपील भी की है।
विज्ञापन

पवन की इंस्टा स्टोरी पर टीम या परिवार ने दिया हेल्थ अपडेट
पवनदीप राजन की टीम या उनके किसी परिवार सदस्य ने आज उन्हीं के इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी हेल्थ अपडेट को शेयर करते हुए लिखा, 'सभी को नमस्कार, कल पवन तीन और सर्जरी से गुजरे हैं। आज सुबह उन्हें ओटी ले जाया गया था और करीब आठ घंटों की सर्जरी के बाद, पवनदीप के फ्रैक्चर और चोटों का ऑपरेशन किया गया है। बहरहाल, वह अभी भी कुछ दिनों के लिए ICU की निगरानी में हैं। डॉक्टर ने कहा, अब ऑपरेशन के बाद पवन के उपचार और रिकवरी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, बस आप सभी उनके जल्दी सही होने की प्रार्थना कीजिए। एक बार फिर से आप सभी के आशीर्वाद और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।'
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
पवनदीप का 5 मई 2025 को उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में गजरौला के पास नेशनल हाईवे 9 पर एक भीषण कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तड़के करीब 3:40 बजे हुआ, जब पवनदीप अपने दोस्त अजय मेहरा और ड्राइवर राहुल सिंह के साथ उत्तराखंड के चंपावत से दिल्ली जा रहे थे। वे एक कार्यक्रम के लिए अहमदाबाद की फ्लाइट पकड़ने के लिए नोएडा की ओर बढ़ रहे थे। हादसे का कारण ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताया गया, जिसके चलते उनकी एमजी हैक्टर कार हाईवे पर खड़े एक कैंटर ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, और पवनदीप समेत तीनों को गंभीर चोटें आईं। पवनदीप के दोनों हाथ और पैरों में फ्रैक्चर, सिर में चोट, और कंधे में चोटें आईं। उनके दोस्त और ड्राइवर भी घायल हुआ। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत मदद की और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। 

यह भी पढ़ें: Vijay Devarakonda: 'VD14' और 'Kingdom' के बाद में 'SVC59' में नजर आएंगे विजय देवरकोंडा, शेयर किया शानदार लुक..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें