फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swara Bhaskar: शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में स्वरा भास्कर ने अभिषेक कुमार को क्यों मारा? देखें वायरल वीडियो

Sat, 06 Sep 2025 05:53 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में एक्टर अभिषेक कुमार की एंट्री रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में हुई। एक एपिसोड में अभिषेक कुमार को स्वरा भास्कर चपत लगातीं, मारती दिखीं। आखिर वह ऐसा क्यों कर रही हैं। 
विज्ञापन
स्वरा भास्कर, अभिषेक कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@reallyswara, @aebyborntoshine
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों स्वरा भास्कर रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आ रही हैं, इस शो में वह अपने पति फहाद अहमद के साथ शामिल हुईं। शो में टीवी के कई पॉपुलर कपल्स भी नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक्टर अभिषेक कुमार की स्पेशल एंट्री शो में हुई। ‘पति पत्नी और पंगा’ के सेट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें स्वरा भास्कर और अभिषेक कुमार नजर आए रहे हैं। इसी वीडियो में वह अभिषेक को मार रही हैं। 

अभिषेक ने कहा- ‘मैंने अपनी क्रश से मार खाई’ 

विज्ञापन

कलर्सटीवी के इंस्टाग्राम पेज पर ‘पति पत्नी और पंगा’ के सेट पर हिना खान और स्वरा भास्कर, अभिषेक के साथ खड़ी हैं। वह दोनों के साथ हंसी-मजाक करते हैं, जिस पर स्वरा अभिषेक को सिर पर मारती हैं, थोड़ी देर के लिए उनकी गर्दन पकड़ लेती हैं। इस पर अभिषेक कहते हैं, ‘मैंने अपनी चाइल्डहुड क्रश से मार खाई है।’ यह सुनकर स्वरा शरमा जाती हैं, हंसने लगती हैं।  
 

ये खबर भी पढ़ें: Abhishek-Isha Song: ये कहानी फिल्मी नहीं; रियल लगती है, अभिषेक-ईशा के गाने को देख फैंस हुए इमोशनल

यूजर्स ने अभिषेक की एंट्री को शो में सराहा 

विज्ञापन

‘पति पत्नी और पंगा’ शो में अभिषेक कुमार की एंट्री से उनके फैंस काफी खुश हैं। कई यूजर्स का मानना है कि एक्टर के आने से शो में एंटरटेनमेंट बढ़ गया है। इससे पहले अभिषेक कुमार शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ में नजर आ चुके हैं। इस शो में वह अपनी कुकिंग और कॉमेडी स्किल्स दिखा चुके हैं। साथ ही वह बिग बॉस 17 का भी हिस्सा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें