फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म के बाद अब चेतन भगत की किताब '2 स्टेट्स' पर बनेगा सीरियल

Wed, 09 Aug 2017 03:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
'2 स्टेट्स' फिल्म का दृश्य
विज्ञापन
बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद अब चेतन भगत की सुपरहिट नॉवेल '2 स्टेट्स' टीवी सीरियल में तब्दील होने के लिए तैयार है। इसे रश्मि शर्मा बना रही हैं और चर्चा है कि पार्थ समथान फिल्म के लीड रोल 'कृष' में दिख सकते हैं।
विज्ञापन


पार्थ समथान को फैंस ये कैसी यारियां सीरियल में देख चुके हैं। उन्हें इस सीरियल में काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा पार्थ ने 'गुमराह', 'बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर, एमटीवी वेब्ड' और 'प्यार तूने क्या किया' सीरियल में काम कर चुके हैं। फिल्म लीड हीरोइन के लिए 'साथ निभाना साथिया' फेम तान्या शर्मा का नाम सामने आ रहा है। तान्या 'साथ निभाना साथिया' में मीरा के किरदार में थीं।

शो 'स्टार भरत' चैनल पर आएगा जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया था। कुछ महीनों पहले एक मॉडल से छेड़छाड़ के आरोप में पार्थ समथान को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें