फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: 'कहानी को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है', विवियन की पत्नी ने धमाकने वाले आरोप को किया खारिज

Thu, 19 Dec 2024 06:34 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 18: अब विवियन की पत्नी खुद सामने आई हैं और इस मामले के सुलझाया है। नूरन का कहना है कि उन्हें गलत तरीके से निशाना बनाया जा रहा था। वह सिर्फ अपने पति और बच्चों का बचाव करने की कोशिश कर रही थीं।
विज्ञापन
विवियन डीसेना की पत्नी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान का शो बिग बॉस 18 दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। वीकेंड के वार से लेकर एपिसोड के गेम तक दर्शक शो की हर चीज को खूब एंजॉय करते हैं। हाल ही में, विवियन डीसेना की पत्नी नूरन ने बिग बॉस शो में एंट्री ली, जिसके बाद से ही वह सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि, अब विवियन की पत्नी विवादों के घेरे में आ गई हैं। दरअसल, करणवीर मेहरा के फैंस का कहना है कि नूरन ने उन्हें धमकी दी है। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।
विज्ञापन


नूरन पर लगा था यह आरोप
अब विवियन की पत्नी खुद सामने आई हैं और इस मामले के सुलझाया है। नूरन का कहना है कि उन्हें गलत तरीके से निशाना बनाया जा रहा था। वह सिर्फ अपने पति और बच्चों का बचाव करने की कोशिश कर रही थीं। यही नहीं, नूरन का कहना है कि उनकी बातों को लोगों ने गलत तरह से लिया और इसका गलत मतलब भी निकाला है।

यह खबर भी पढ़ें: Vidhu Vinod Chopra: फिल्मों की कमाई को बढ़ा-चढ़ाकर बताने वालों पर भड़के विधु विनोद चोपड़ा, अपनी असफलता को स्वीकारा
विज्ञापन


नूरन ने खुद सामने आकर दी सफाई
सोशल मीडिया पर लोगों ने नूरन को जमकर लताड़ा है। एक यूजर ने आरोप लगाया, नूरन ने गेमप्ले को लेकर विवियन को खूब डांटा था। इसी के बाद से नूरन का पारा बढ़ा है और उन्होंने  लोगों को धमकी दी है। दूसरे यूजर ने विवियन को डबल स्टैंडर्ड कहा और बताया कि विवियन गलत तरह से गेम खेल रहे हैं। यही नहीं, कई लोगों ने करणवीर के गेम की प्रशंसा भी की है।

यह खबर भी पढ़ें: Kareena Kapoor: हाथी का कॉस्ट्यूम पहन जेह ने एनुअल फंक्शन में किया डांस, बेटे को चीयर करती दिखीं बेबो

लोग कर रहे हैं पक्षपात
नूरन ने सफाई देते हुए कहा, 'मुझे फैंडम ग्रुप की चैट के बारे में पता चला है। मैंने अपनी बातचीत में कई बातें कही थी, लेकिन लोगों ने सिर्फ एक ही लाइन पर फोकस किया है। मैंने जो कहा है उसका बहुत ही गलत मतलब निकाला गया है। लोगों ने विवियन को गलत दिखाकर दूसरे प्रतियोगी को सही दिखाया गया है। यह पूरी तरह से पक्षपात है और इस तरह से लोग एक प्रतियोगी के साथ गलत कर रहे हैं।'




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें