फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नच बलिए' में हारने जैसा कुछ नहीं था : राहुल

Tue, 22 Jan 2013 02:19 PM IST
नई दिल्ली/आईएएनएस
विज्ञापन
विज्ञापन
डांस पर आधारित रिएलिटी शो 'नच बलिए 5' में पत्नी डिम्पी महाजन के साथ हिस्सा ले रहे राहुल महाजन का कहना है कि वह इससे जुड़ने के लिए इसलिए तैयार हुए क्योंकि उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं था।
विज्ञापन


38 वर्षीय राहुल ने कहा, "मेरे पास हारने के लिए कुछ नहीं था। मैं कोई बड़ा डांसर नहीं हूं और इसलिए मुझे प्रतियोगिता में हारने का डर नहीं था। मेरे लिए हर चीज एक फायदे की तरह थी, इसलिए मैं नहीं हिचकिचाया।"

राहुल ने 'राहुल दुल्हनियां ले जाएगा' टेलीविजन कार्यक्रम के जरिए डिम्पी से शादी की थी। ये जोड़ा हाल ही में 'नच बलिए' की प्रतियोगी करिश्मा ताना के लिए एक साझेदार की तलाश में दिल्ली आया था।
विज्ञापन


इस बीच, डिम्पी का कहना है कि उन्हें डांस करना पसंद है लेकिन उन्हें इस बात का डर था कि राहुल इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे या नहीं क्योंकि वह डांस नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें