टेलीविजन कलाकार करन कुंद्रा एक बार फिर अपनी पुरानी दोस्त कृतिका कामरा के साथ चैनल 'वी' के नए कार्यक्रम 'द सीरियल' में नजर आएंगे।
करन का कहना है कि दर्शकों को उनके बीच असहजता नजर नहीं आएगी। हम अच्छे मित्र हैं और एक दूसरे के साथ इस कार्यक्रम में नजर आने में कोई परेशानी नहीं है।
गौरतलब है कि इन दोनों के बीच अफेयर की चर्चा उस समय शुरू हुई जब दोनों 'कितनी मोहब्बत है' धारावाहिक के दूसरे संस्करण में काम कर रहे थे। लेकिन बाद में दोनों में अलगाव हो गया था। हालांकि, करन का ये भी कहना है कि हम दोनों के बीच में कोई कड़वाहट नहीं है।
बहरहाल, सोमवार से प्रसारित होने वाले 'द सीरियल' में टेलीविजन जगत की कहानियां दिखाई जाएंगी।