फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस इमेज के साथ अंदर गया वैसे ही बाहर आयाः निरहुआ

Thu, 13 Dec 2012 10:27 AM IST
अनुराधा गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन
'बिग बॉस सीजन 6' के पहले सप्ताह में घर से बेघर होने वाले दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ की 'बिग बॉस' की अलग 6 की थीम को बरकरार रखते हुए निरहुआ की इस गेम शो में वापसी हुई थी लेकिन निरहुआ दूसरी बार बिग बॉस के मड हाऊस में गए थे।
विज्ञापन


हालांकि मड हाऊस को कुछ समय बाद मॉडर्न हाऊस के साथ मर्ज कर दिया गया था और सभी कंटेस्टेंट आखिरकार मॉडर्न हाऊस में आ गए थे।

अपने सभी सफल प्रयासों के बाद भी निरहुआ इस सप्ताह के नॉमिनेशन में आ ही गए। उनके साथ डेलनाज, सना और नए कंटेस्टेंट संतोष भी नॉमिनेट हुए थे।

दर्शकों के सबसे कम वोट पाकर निरहुआ आखिरकार बिग बॉस के घर से इस सप्ताह के मिड में ही आउट हो गए। इस बार 'बिग बॉस सीजन 6' को और अलग बनाने के लिए सप्ताह के मिड में ही कंटेस्टेंस को बाहर निकाला जाना था। इसी नॉमिनेशन की प्रकिया से निरहुआ बाहर आए हैं।

जाते-जाते निरहुआ का कहना था कि, ऐसा पहली बार हुआ है जब मैं अपना ही किरदार निभा रहा हूं। इससे पहले मैंने अपने-आपको स्क्रीन पर कभी प्रजेंट नहीं किया। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे बिग बॉस के घर में दोबारा रहने का मौका मिला। मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि मैं अपनी जिस इमेज के साथ बिग बॉस के घर में गया था, उसी इमेज के साथ बाहर आया हूं। मैं बिग बॉस के घर को और घरवालों को बहुत मिस करूंगा। खासतौर पर सपना और संतोष को।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें