कलर्स पर प्रसारित हो रहे 'बालिका वधु' धारावाहिक में एक नया मोड़ आ गया है। अभी तक चर्चा थी कि शिव और आनंदी की शादी हो जाएगी लेकिन अब ऐसा नहीं है।
जगदीश ने बीमारी का नाटक कर अपने घर में रहने के दौरान अपनी दादी सा को मना लिया कि आनंदी की शादी शिव से ना हो। दादी सा ने जगदीश की बात मान शिव को समझाया, इधर जगदीश ने भी आनंदी को लेकर शिव से बातचीत की।
जिससे शिव को अपना फैसला बदलने पर मजबूर होना पड़ा और शिव ने सभी घरवालों के सामने आनंदी से शादी करने को इंकार कर दिया। ये बात आनंदी को पता चल गई कि शिव के ऐसा करने का क्या कारण है। ऐसे में अब आनंदी सभी से बेहद नाराज है।
आनंदी ने अब सबको चेतावनी दे दी है कि उसके जीवन का फैसला करने का किसी को हक नहीं है अब वो खुद ये निर्णय लेना चाहती है कि उसे शिव से शादी करनी है या जगदीश के पास वापिस जाना है।
अब देखना ये है कि क्या सचमुच जगदीश आनंदी को वापिस पाना चाहता है या फिर वो आनंदी से अपने बुरे दिनों का बदला ले रहा है। आपको क्या लगता है, अपनी राय दें।