फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांटिक तस्वीरें: शादी के बाद ऐश्वर्या शर्मा ने शेयर कीं फर्स्ट नाइट की फोटोज! पति नील भट्ट के प्यार में डूबी दिखीं एक्ट्रेस

Sat, 04 Dec 2021 05:53 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'गुम है किसी के प्यार में' फेम ऐश्वर्या शर्मा ने अपने पति नील भट्ट के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉपुलर टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम अभिनेता नील भट्ट और अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने कुछ दिन पहले ही सात फेरे लेकर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। शादी के बाद नील और ऐश्वर्या ने मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया, जहां पर अभिनेत्री रेखा को देखकर सबकी आंखें फटी की फटी रह गईं। वहीं, शादी के बाद नील और ऐश्वर्या की कुछ रोमांटिक तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये उनकी फर्स्ट नाइट की तस्वीरें हैं।

विज्ञापन

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, ऐश्वर्या शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है क्योंकि ये पहली बार है जब ऐश्वर्या शर्मा ने नील के साथ इतनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में नील और ऐश्वर्या बेड पर एक-दूसरे पर प्यार लुटा रहे हैं। इस दौरान दोनों ही एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं और एक तस्वीर में नील अपनी खूबसूरत पत्नी के माथे पर किस कर रहे हैं।

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या शर्मा ने इन तस्वीरों के साथ एक प्यारा सा कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा है, ‘जरा जरा।’ इसके साथ एक्ट्रेस ने एक हार्ट इमोजी भी लगाया है। ऐश्वर्या और नील की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर ने लिखा है, ‘नजर ना लगे।’ तो कुछ ने उन्हें बेस्ट कपल बताया है। इसके अलावा एक यूजर ने दोनों की टांग खींचने की कोशिश भी की है। यूजर ने लिखा है, ‘सईं को बोलना पड़ेगा विराट सर पाखी के साथ रहे।’
विज्ञापन

नील भट्ट - फोटो : Instagram
इससे पहले ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी रिसेप्शन पार्टी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं, जिसमें वह रेखा के साथ नजर आ रही थीं। पहली तस्वीर में रेखा के साथ नील और ऐश्वर्या नजर आ रहे थे। वहीं, आगे की तस्वीरों में नील और ऐश्वर्या के करीबी लोग रेखा के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें