भंवरी देवी के किरदार से लोगो के बीच मशहूर हुई नारायणी शास्त्री कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ के बारें में बात करने से नहीं शर्माती है फिर चाहे बात उनके बॉयफ्रेड्स की ही क्यों न हो। हाल ही में उन्होंने अपने एक्सबॉयफ्रेड्स के बारें में कुछ बाते शेयर की। नारायणी ने कहा, मै और गौरव अब भी संपर्क में हैं और मेरे पति तथा गौरव भी एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं।
आपको बता दें कि नारायणी काफी लंबे समय तक टीवी अभिनेता गौरव चोपड़ा के साथ रिलेशनशिप में थीं। आठ साल पहले दोनों ने अलग होने का फैसला किया।
अपने पति टोनी के बारे में बताते हुए नारायणी शास्त्री कहती है कि, उनमे अच्छी बात ये है कि वो काफी सरल व्यक्ति हैं। मैं दोस्त बनाने में समय लेती हूं। वह समझते हैं कि मेरी जरूरत क्या है। मेरे पूर्व प्रेमियों से मेरे से ज्यादा उनकी दोस्ती है।
मैं गौरव से आज भी बार बात करती हूं लेकिन टोनी काफी बात करते हैं और एक-दूसरे के साथ बाहर भी जाते हैं। मैं इसे लेकर सहज हूं।
नारायणी जल्द ही स्टार प्लस के नए शो चक्रव्यूह में नज़र आएंगी और वह शो में नेगेटिव किरदार में हैं।