रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा रह चुके रैपर नेजी बेहद कम ही स्पॉट किए जाते हैं। हालांकि, बीते दिन पैपराजी को यह सौभाग्य हासिल हुआ। नेजी को मुंबई में अभिनेत्री और 'बीबी ओटीटी 3' की को-कंटेस्टेंट सना सुल्तान के वेडिंग फंक्शन में शामिल होते देखा गया। नेजी के वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। हालांकि, इसे देखकर नेटिजन्स दंग हैं और नेजी को आड़े हाथों ले रहे हैं।
नेजी ने खोया पैप्स पर आपा
वायरल वीडियो में नेजी अजीब-ओ-गरीब हरकतें करते नजर आ रहे हैं। उन्हें एक ही जगह पर आगे-पीछे होते और बड़बड़ाते देखा जा सकता है। इतना ही नहीं रैपर ने पैपराजी पर भी अपना आपा खो दिया जब उन्होंने नेजी को फ्रेम में आने के लिए बोला। इस दौरान अदनान भी वहां मौजूद थे और उन्होंने नेजी को शांत कराकर फोटो क्लिक कराने के लिए मनाया।
नेटिजन्स ने लिया आड़े हाथ
वीडियो के वायरल होते ही नेटिजन्स ने रैपर नेजी को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। लोगों का मानना है कि वीडियो में नेजी बेहोशी की हालत में दिख रहे हैं। साथ ही ट्रोल्स ने उन पर नशे में होने का भी आरोप मढ़ा। एक यूजर ने टिप्पणी की, 'भाई हाई हैं।' दूसरे ने लिखा, 'आ गया मीम मैटेरियल।' एक अन्य लिखते हैं, 'पक्का इन्होंने नशा कर रखा है, तभी ऐसे बात कर रहे हैं।' इसके अलावा कई अन्य यूजर भी वीडियो पर 'नशेड़ी' और 'छपरी' जैसे शब्द लिखकर नेजी को ट्रोल करते देखे गए हैं।
कभी ड्रग्स के लती थे रैपर नेजी!
कुछ साल पहले अफवाहें फैली थीं कि रैपर अपने निजी और पेशेवर जीवन में समस्याओं के कारण डिप्रेशन में चले गए थे और वह ड्रग्स के लती हो गए थे। नेजी अपने करियर के चरम पर एक वर्ष से अधिक समय तक गायब रहे। बाद में उन्होंने साझा किया था कि वह प्रसिद्धि और लाइमलाइट से दूर भागना चाहते थे और उनके प्रसिद्ध होने के बावजूद उनके माता-पिता उनके रैपर बनने के खिलाफ थे।
Bhagam Bhag 2: गोविंदा के बिना बनेगी 'भागम भाग 2'? अभिनेता का प्रियदर्शन की फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा