फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naagin 6: नागिन 6 में हुई टीवी के इस सुपरस्टार की एंट्री, तेजस्वी प्रकाश संग जबर्दस्त अंदाज में आएंगे नजर

Thu, 01 Jun 2023 11:52 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एकता कपूर के सुपरहिट शो नागिन 6 में टीवी के जाने-माने अभिनेता वत्सल सेठ की एंट्री होने वाली है। एक्टर को तेजस्वी प्रकाश के अपोजिट कास्ट किया गया है।
विज्ञापन
नागिन सीजन 6 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी के पॉपुलर शो नागिन 6 में जबर्दस्त ट्विस्ट आने वाला है। एकता कपूर के सुपरहिट शो नागिन 6 में टीवी के जाने-माने अभिनेता वत्सल सेठ की एंट्री होने वाली है। एक्टर को तेजस्वी प्रकाश के अपोजिट कास्ट किया गया है। शो की कहानी में जल्द लीप आने वाला है। नागिन एक सुपरनैचुरल ड्रामा है, जिसे दर्शक काफी पसंद करते हैं। 
विज्ञापन

 

वत्सल सेठ - फोटो : सोशल मीडिया

नागिन 6 के अलावा इस शो में आएंगे नजर 
एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार, इस शो में जल्द ही एक नया लीप आएगा। इसमें अभिनेता को इंट्रोड्यूस किया जाएगा। वह तेजस्वी प्रकाश के अपोजिट नजर आएंगे। वत्सल सेठ ने 3 साल पहले टेलीविजन से ब्रेक ले लिया था। उन्हें 'यह रिश्ते हैं प्यार के' में देखा गया था। इसके अलावा, उन्होंने एक हसीना थी, हासिल और रिश्तों का सौदागर बाजीगर जैसे शो में काम किया है। उन्होंने नागिन 6 के अलावा तितली भी काम करने का मन बनाया है।

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ - फोटो : social media

पिता बनने वाले हैं वत्सल 
वत्सल सेठ की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर की पत्नी इशिता दत्ता जल्द ही मां बनने वाली हैं। दोनों ने मेटरनिटी फोटोशूट के साथ अपने माता-पिता बनने पर खुशखबरी जताई थी। इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने 2017 में शादी कर ली थी। दोनों ने कई वर्षों तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों की पहली बार मुलाकात रिश्तों का सौदागर बाजीगर के सेट पर हुई थी।

विज्ञापन

तेजस्वी प्रकाश - फोटो : instagram

करण के प्यार में डुबीं तेजस्वी 
वहीं, तेजस्वी प्रकाश इन दिनों करण कुंद्रा के साथ इश्क फरमा रही हैं। दोनों बिग बॉस में एक-दूसरे के करीब आए थे। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बीताते स्पॉट किया जाता है। 

यह भी पढ़ें- TRP WEEK 21: दर्शकों के बीच 'अनुपमा' का क्रेज बरकरार, इमली-पंड्या स्टोर को इस शो ने दी मात टॉप 5 में बनाई जगह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें