ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के आने के बाद से ही कंटेंट की क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों बढ़ गई है। ऐसे में आप किस तरह का किरदार और स्टोरी करना चाहती हैं?
आज कल बॉलीवुड, टीवी और ओटीटी पर अलग-अलग तरह के सब्जेक्ट्स पर काम किया जा रहा है। महामारी, ह्यूमन ट्रायल, एलजीबीटी आदि विषयों पर सीरीज बन रही हैं। ऐसे में किसी एक सब्जेक्ट का चुनाव करना मुश्किल होगा। लेकिन हां, मैं ऐसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा जरूर बनना चाहूंगी, जो ऐसे बहतरीन सब्जेक्ट्स को हाइलाइट कर रहे हैं। मुझे लगता है कि हम टीवी, फिल्म और सीरीज के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक एक स्ट्रॉन्ग मैसेज पहुंचा सकते हैं। इसलिए हमें ऐसे विषयों पर ज्यादा काम करना चाहिए, जो आगे चलकर समाज में एक बदलाव लेकर आए।
इस बार के नागिन 6 में रियल टॉपिक पर बात की जा रही है। नागिन महामारी से लोगों की रक्षा करती हैं। क्या यही वजह है कि आपने नागिन 6 के लिए हां कहा?
मैं बचपन से ही एक सुपरवुमेन का किरदार निभाना चाहती थी।मेरी आवाज, मेरे बॉडी स्ट्रक्चर और मेरे लुक को ध्यान में रखते हुए मुझे लगता है कि मैं एक सुपर वुमेन के किरदार में फिट बैठूंगी। इसलिए मैंने नागिन 6 के लिए हां कहा। नागिन की सीरीज काफी फेमस हो चुकी है। इसमें काम कर चुके कलाकार काफी सफल हैं। ऐसे में अपने करियर का नई ऊचाईयों तक ले जाने के लिए नागिन 6 से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता था।
अंत में, क्या हम आपको भविष्य में और टीवी करते देखेंगे?
"मुझे नहीं पता। मेरे लिए कोई टीवी, ओटीटी और बॉलीवुड नहीं है। मैं अच्छे डायरेक्टर्स और अच्छी स्क्रिप्ट के साथ किसी भी प्लेटफॉर्म पर काम करने के लिए तैयार हूं।
अब तक का आपका सबसे पसंदीदा किरदार कौन-सा है?
वांटेडेड में मैंने शाइना का किरदार निभाया था। यही मेरा पसंदीदा किरदार भी है। मैंने अब तक जितने भी किरदार निभाए हैं, ये उन सबसे अलग और सबसे हटकर था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी भी टॉम बॉय का किरदार निभा पाऊंगी। लेकिन मैंने ये किया और इसके लिए मुझे काफी प्रशंसा भी मिली।